राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वें स्थापना दिवस पर श्रीराम शाखा ने किया पथ संचलन

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की 100 वर्ष पूरे होने पर श्रीराम पार्क,जयपुर हाउस में श्रीराम शाखा द्वारा प्रातः 7 बजे विजयदशमी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर  217 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में शारीरिक अभ्यास वर्ग का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर हरि शंकर शर्मा,संयोजक,क्षेत्रीय गौ अनुसंधान केंद्र एवं मंत्री, दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र ने अपने बौद्धिक में स्वयंसेवकों से कहा कि डॉक्टर हेडगेवार जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हिंदुओं को संरक्षित, सुरक्षित,  संगठित और भारत को परम वैभव पहुंचने के लिए की थी आज 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं और यह विश्व में पहला ऐसा संगठन है जो 100 वर्ष तक निरंतर आगे बढ़ता जा रहा है। उस समय जब हमारा देश परतंत्र था अंग्रेजों से संघर्ष के लिए स्वयंसेवको ने तन मन धन सब कुछ समर्पित किया। उन्होंने बताया कि एक बार डॉ.भीमराव अंबेडकर संघशिक्षा वर्ग में आये थे।

संघ का मूल उद्देश्य सामाजिक समरसता पर आधारित भारत को उच्चतम शिखर पर पहुंचाने का है, जहां पर जाति भेद क्षेत्र भेद भाषा भेद कुछ ना हो मानव कल्याण का ही मूल मंत्र है।

अध्यक्षता आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने की। मंच पर शाखा कार्यवाह इंजीनियर सुरेश चंद्र अग्रवाल भी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में अमृत वचन ईश्वरपाल सिंह,गणगीत श्याम तिवारी, एकल गीत दीपक कपूर का रहा। संचालन ओम स्वरूप गर्ग ने  किया। प्रार्थना राकेश कुमार मास्टर साहब ने बोली और चौधरी कमल सिंह ने योग व्यायाम करवाया।

 मंच कार्यक्रम के उपरांत पूर्ण गणवेश में सभी स्वयंसेवकों ने जयपुर हाउस कॉलोनी में पथसंचलन किया, जिसमें राष्ट्र सेविका समिति की बहनों का विशेष सहयोग रहा। पथसंचलन में वाद्य यंत्रों के साथ घोष का भी प्रदर्शन रहा। व्यवस्थाओं में महत्व पूर्ण भागीदारी श्याम तिवारी,मुख्य शिक्षक छीतरमल गर्ग,संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग, शेखर मित्तल, ओम स्वरूप गर्ग, इंजीनियर सुरेश चंद्र अग्रवाल, सतीश गुप्ता, बंटी महाजन, ईश्वर पाल सिंह, राकेश प्रथम, कमल सिंह, दयाल सिंह, विजय सिंह, राजकुमार, सतपाल सिंह, चंद्रशेखर मौर्य, प्रमोद, बालवीर, बीपी सिंह,अवनीश अवस्थी, चौधरी राजवीर सिंह, भाग प्रचारक प्रसून, तुषार गौतम, बबलू, अवनीश, अनुराग शर्मा, शशिकांत गुप्ता, चौधरी तपेश जैन, एडवोकेट रामेश्वर वर्मा, राम प्रकाश सोलंकी, अनूप अग्रवाल सराफ, अजय जैन, सम्यक जैन, स्वयं जैन, अंश जैन, रजत जैन, अनूप जैन, आशीष जैन, प्रदीप सिंघल, शैलू पंडित, गोगा मौर्य, गोविंद कुशवाहा, सतीश मौर्य, सुरेश चंद, चौधरी देवेंद्र सिंह, एडवोकेट ललित अग्रवाल, गौरव मित्तल, अनुराग मित्तल, अभिषेक गर्ग, अभिषेक तिवारी, दीपक गर्ग, चौधरी मोहित सिंह, मदन लाल अग्रवाल,  बलबीर सक्सैना, देवेंद्र शर्मा, दिवाकर महाजन, विक्की कपूर,अंकुर जैन सी ए, धनेश नरवानी, राम विनोद अग्रवाल, महेंद्र खंडेलवाल, विकास गुप्ता, समर सिंह, राजीव अग्रवाल, महेंद्र गोयल, आदि रहे. पथ संचलन के दौरान पूरे रास्ते पर फूलों की वर्षा क्षेत्र वासियों ने की इसमें विशेष रूप से डॉक्टर ऋषि महाजन, विजय सामा, ओ. पी. रंजन, घनश्याम दास अग्रवाल, आर.के.मार्केटिंग,जनक राज, राजीव गुप्ता, अंकुर गोयल, राजकुमार जैन, दिनेश अग्रवाल सरिया वाले, संदीप गोयल,प्रांजय मसीह,लाखन सिंह रघुवंशी, सुनील मित्तल, मुकुल कुलश्रेष्ठ, दिनेश चंद चूड़ामणि, विवेक गोयल, नेमीचंद्र, अमित अग्रवाल आदि का योगदान रहा।