उ.प्र.महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने "संजय प्लेस व्यापारी एसोसिएसन" द्वारा आयोजित 5 वें विशाल भंडारे का किया शुभारंभ

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : माता रानी की असीम कृपा से संजय प्लेस व्यापारी एसोसिएशन के सौजन्य,सभी व्यापारियों के सहयोग से कंप्यूटर मार्केट संजय प्लेस में पाँचवा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ श्रीमत्ती बबीता चौहान, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला आयोग ने आरती एवं प्रसाद वितरण कर किया। आयोजन में सभी सनातनी भाइयो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 

आयोजन में संजय प्लेस व्यापारी एसोसिएशन के संरक्षक गजेंद्र शर्मा,अध्यक्ष धर्मेंद्र परमार,सचिव सुमित शर्मा,कोषाध्यक्ष बंटी बंसल ,महामंत्री रवि भदौरिया, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील मित्तल,उपसचिव देवेंद्र सिंह,सलाहकार संतोष गुप्ता, संयोजक रानू मीडिया प्रभारी ऋषभ चौहान एवं जितेश अग्रवाल, ग्रजेश मिश्रा, आशीष शाह रुपेश कौशिक,चतुर्भुज तिवारी ,एम एस त्यागी, संदीप आनंद,डीप सिंह,धर्मेंद्र राजावत ,अमित गुप्ता , लवकेश अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। देवी माँ का भंडारा शाम और हरि इच्छा तक चला।