हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : 1 अक्टूबर,आईएमए आगरा इकाई के नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ.हरेंद्र गुप्ता चुनाव जीतने के बाद सीधे देवी माँ पीतांबरा मंदिर पहुंचे। उन्होंने बड़े ही श्रद्धाभाव से माँ के दर्शन कर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि डॉ.हरेंद्र गुप्ता "देवी माँ " के अनन्य भक्त हैं। वे खास साधु-संत की वेशभूषा में रहते हैं।
इस अवसर पर पीतांबरा भक्त मंडल ने उनका जोरदार स्वागत किया। चैम्बर के पू.अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि हमें आशा ही नहीं वरन पूर्ण विश्वास है कि डॉ.गुप्ता अपने पुराने अनुभवों के आधार पर चिकित्सकों में बेहतर तालमेल स्थापित कर,आईएमए को और भी अधिक मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होंगे।
इस अवसर पर महंत अनंत उपाध्याय,पंडित मुकेश जी,चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल,डॉ.संजीव नेहरू, प्रशांत रस्तोगी,अशोक गोयल,सचिन, हनी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


