हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : लैप्रोसी पेशेन्ट्स वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयन्ती के अवसर पर गुरुवार को कुष्ठ सेवा सदन (पुरानी महापालिका बिल्डिंग), ताजमहल पूर्वी गेट, ताजगंज, आगरा में काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.राजेन्द्र मिलन ने की।
कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्यों ने कुष्ठ रोगियों को खादी के परिधानों का वितरण किया।
डॉ0 यशोयश,निशिराज, प्रभुदत्त उपाध्याय आदि ने गाँधी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर काव्य-पाठ के माध्यम से प्रकाश डाला।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ.राजेन्द्र मिलन ने कविता प्रस्तुत की -
”इस बढ़ते आतंकवाद पर गाँधी दर्शन ही समुचित है।“
सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ.ए.एस.सचान ने कहा कि हमें गाँधी जी के आदर्शों पर चलकर कुष्ठ रोगियों की सेवा का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में सोसाइटी की सचिव डॉ.मधु भारद्वाज, अध्यक्ष डॉ.ए.एस. सचान,अजय कुमार कर्दम, जी.एस. मनराल, संकल्प भारद्वाज,शिवशंकर बघेल, जितेन्द्र सिंह, राजकुमार जैन, अजय कुमार मिश्रा, सुनील कुमार, मनीष कुमार गर्ग, संजय कुमार एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ.मधु भारद्वाज ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अजय कर्दम ने किया।
रिपोर्ट - असलम सलीमी

