सीताराम मंदिर में नवमी त्यौहार बड़े धूमधाम हुआ आयोजित

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : 1 अक्टूबर,वजीरपुरा स्थित सीताराम मंदिर में नवमी त्यौहार बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर कन्याओं का पूजन किया गया। इसके बाद बच्चों  ने अपनी अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीसीपी ट्रैफिक आगरा अभिषेक अग्रवाल अपनी पत्नी ओर बेटी के साथ विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर महंत अनंत उपाध्याय,नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल,संजीव नेहरू, प्रशांत रस्तोगी,संदीप,सुजाता,निशि,आयुष,ऋतुसिंहल, शिल्पी ,हनी,ममता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

राधिका ,आराध्या, परी,वर्षा,अमायरा, मायरा,युविका, यशिका ने बहुत ही आकर्षक प्रस्तुतियां दी।