डा.डी.पी.माहेश्वरी की एमजी रोड स्थित प्रतिमा की सिर्फ वाल ग्रिल आकार ही बदलेगा : डॉ.चन्द्रशेखर शर्मा

नागरी प्रचारिणी सभा के मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : प्रख्यात साहित्यकार श्री द्वारिाका प्रसाद माहेश्वरी की महात्मा गांधी रोड पर आगरा कॉलेज के विधि संकाय के समक्ष लगी प्रतिमा की वाह्य वाऊंड्री संरचना भी मैट्रो रेल प्रोजेकट से प्रभावित होगी,लेकिन इसकी केवल ग्रिल फिटेड वाऊंड्री (grill at periphery )का अगला भाग ही कुछ पीछे किया जायेगा। 30अक्टूवर को नागरी प्रचारिणी सभा आगरा के मंत्री डा.चन्द्रशेखर शर्मा के नेतृत्व में साहित्य कारों और पत्रकारों ने प्रतिमा स्थल का मैट्रो अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर अपनी चिंता के परिप्रेक्ष्य में मौट्रो प्रोजेक्ट की जरूरतों का समझा।

श्री चन्द्रशेखर शर्मा ने कहा कि आप जो कार्य कर रहे हैं, उसे करते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि प्रतिमा की दृष्यता और सुरक्षा सुनिश्चित रहे। उन्होंने कहा कि द्वारिका प्रासद जी एक कवि और साहित्य सर्जक ही नहीं एक बहुत ही विद्वान शिक्षाविद थे।‘बाल साहित्य’ क्षेत्र में उनकी विशिष्ठ उपलब्धियां है, इसी लिये उन्हें ‘बच्चो के गांधी’ के रूप में भी याद किया जाता है।

बौद्धिक विरासत का  संरक्षण :

आगरा कालेज के पूर्व प्राचार्य एवं नागरी प्रचारिणी सभा आगरा के उपाध्यक्ष डा. विनोद कुमार माहेश्वरी ने कहा उन्हें महेश्वरी जी के पुत्र होने का गर्व है,जो सहित्यिक निधि वह छोड गये हैं। बुद्धिजीवी वर्ग के नेतृत्व में उसे संजोय रखना उनका कर्त्तव्य है।जर्नलिस्ट एवं नगरी प्रचारिणी सभा के उपमंत्री राजीव सक्सेना ने कहा कि डा.महेश्वरी की प्रतिमा महात्मा गांधी मार्ग का राष्ट्रिय स्तर पर पहचान रखने वाला ऐसा लैंड मार्क है,जो बरबस ही आगरा की बौद्धिक विरासत को प्रतिविंवित करता है।

पत्रकार राजीव दधीचि ने कहा कि एक पत्रकार के रूप में उन्हें महेश्वरी जो को निकट से समझने का अवसर रहा था। कवि,शिक्षाविद, साहित्य सर्जक के रूप में जीवन को सकारात्मक ऊर्जा देने वाली जिस अमूल्य विरासत को उन्होंने छोड है उसे संरक्षित रखना हर आगरा वासी का दायित्व है।

आगरा मैट्रो रेल परियोजना के निदेश के द्वारा प्रतिमा के संबध में  अधिशासी अभियंता प्रांतिय खंड लो.नि.विभाग सेअनुमति मांगी गयी थी,उन्होंने अनुमति देने के साथ ही आगरा मैट्रो रेल परियोजना निदेशक से उसे कार्यपूरा हो जाने पर दुरुस्थ करवाने का निर्देश भी दिया हुआ है। मैट्रो के प्रतिनिधियों ने कहा कि चार महीने में वह प्रतिमा की वाल ग्रिल को दुरुस्थ कारवा देंगे।कोशिश होगी कि इसकी दष्यता और बैहतर हो जाये।

पूर्व में सभा की ओर से मंत्री और प्रतिनिधियों ने प्रतिमा पर माल्यपर्ण कर डा द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी के प्रति श्रद्धा अभिव्यक्ति की।

बौद्धिक विरासत की हो सुरक्षा:डा खुशी राम शर्मा :

नागरी प्रचारिणी सभा आगरा के सभापति डा खुशीराम शर्मा ने कहा है कि शहरों का विकास सामायिक जरूरत है किंतु बौद्धिक विरासत की सुरक्षा भी शासन की कार्यदायी संस्थाओं का दायित्व है।उन्होंने कहा कि बौद्धिक संपदाओं खास कर साहित्यकारों से संबधित स्मृति चिन्हों,स्मारकों और उनकी संस्थाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

रिपोर्ट : असलम सलीमी