आगरा पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, ताजमहल को देख खुश होकर बोले - वाह ताज !

 

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे गुरुवार को अपने परिवार के साथ आगरा पहुंचे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का नजारा करीब 45 मिनट तक निहारा और इसकी अद्भुत वास्तुकला की जमकर सराहना की। दोपहर 2 बजे उनका काफिला ताज परिसर पहुंचा, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

ताज के सामने स्थित मशहूर डायना बेंच पर ट्रंप जूनियर और उनके परिवार का विशेष फोटोशूट पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। ताजमहल के प्रति उनकी उत्सुकता और प्रशंसा को देखकर आगरा में उत्साह का माहौल बन गया।जूनियर डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों भारत यात्रा पर हैं और उदयपुर में होने वाली एक भव्य शाही शादी में शामिल होने के लिए देश आए हैं। समारोह के बाद वे राजस्थान में तीन दिन तक रुकेंगे। इसी यात्रा कार्यक्रम के तहत वे आज आगरा पहुंचे और दुनिया की इस धरोहर का भ्रमण किया।

उनकी यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। आगरा पुलिस ने अमेरिकी सुरक्षा टीम के साथ मिलकर विस्तृत सुरक्षा योजना तैयार की थी। अमेरिकी एजेंसियों की एक विशेष टीम दो दिन पहले ही आगरा पहुंचकर सभी इंतजामों की समीक्षा कर चुकी थी।

ट्रंप जूनियर के आगमन से ताजमहल परिसर से लेकर मार्गों तक सुरक्षा और उत्साह दोनों चरम पर रहे। कई स्थानों पर स्वागत की तैयारियां की गई थीं। पर्यटक भी उन्हें देखकर काफी उत्साहित नजर आए। प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे दौरे के दौरान सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन में कोई कमी नहीं छोड़ी।

रिपोर्ट : असलम सलीमी