हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : प्रयागराज उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (युएमआरकेएस) के महामंत्री रूपम पाण्डेय ने पत्र जारी कर आगरा मण्डल के ईदगाह ब्रांच गठन की सूचना दिया है।
भारतीय मजदूर संघ (BMS) जिला आगरा कार्यालय में उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (युएमआरकेएस) आगरा मण्डल का पूर्व निर्धारित बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष हरि बल्लभ दीक्षित ने की एवं संचालन मंडल मंत्री बंशी बदन झा ने किया जाए।
पूर्व निर्धारित बैठक में ईदगाह शाखा का गठन किया गया। शाखा के पदाधिकारीगण - नितिन गोयल-शाखा अध्यक्ष, सजल अग्रवाल - शाखा मंत्री,मोहर सिंह महावर एवं करण नेमा - संयुक्त मंत्री, केदार सिंह गुर्जर- संगठन मंत्री, रविन्द्र सिंह तोमर - कोषाध्यक्ष पद मनोनीत किये गये ।

