लखनऊ से दिल्ली यात्रा के दौरान पहुंचे गणपति महाराज के दरबार,परिवार की सुख-समृद्धि व सफलता का लिया आशीष
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। 23 नवंबर(रविवार) प्रातःकाल विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अपनी धर्मपत्नी के साथ लखनऊ से दिल्ली की यात्रा के दौरान आगरा छलेसर रोड स्थित श्री गणपति महाराज के दर्शनार्थ श्री वरद वल्लभा महागणपति मंदिर पहुंचे। महाना जी ने यहां श्री महाराज के दर्शन कर पूजन-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि,उत्तम स्वास्थ्य और अपने कार्यक्षेत्र में सफलता का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर में पहुंचने पर संस्थापक एवं एनआरएल ग्रुप के चेयरमैन श्री हरिमोहन गर्ग तथा निदेशक श्री सिद्धांत गर्ग ने पुष्पमालाओं के साथ विधानसभा अध्यक्षजी का हार्दिक स्वागत किया।
माहौल भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी महाना जी के आगमन पर उत्साह व्यक्त किया एवं सभी ने उनका अभिवादन किया।



