11दिसंबर तक पूरी कराएं'एसआईआर' : मुख्यमंत्री योगी

 


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : 9 दिसंबर,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा मंडल के भाजपा नेताओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अगले शेष दिनों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के काम में पूरी ताकत से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल बाहर से एसआईआर का विरोध कर रहे हैं,लेकिन अंदरखाने अपने कार्यकर्ताओं को इस काम में लगा रखा है, इसलिए भाजपा को सजग और तेज़ी से काम करना होगा ।

योगी आदित्यनाथ ने आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जिलों के भाजपा नेताओं के साथ एसआईआर की स्थिति पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने विधानसभा-वार प्रगति की समीक्षा की और जिन क्षेत्रों में काम अपेक्षित स्तर तक नहीं हुआ है, वहां के नेताओं को कड़े शब्दों में निर्देश दिए ।

शहरी इलाकों में धीमी प्रगति पर योगी की नाखुशी जताई गई है। आगरा महानगर की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा समर्थित मतदाताओं की 55% मैपिंग ही हो पाई है, जो चिंताजनक है। इसी तरह फिरोजाबाद महानगर, मथुरा महानगर और मैनपुरी महानगर की स्थिति भी खराब है। योगी ने कहा कि अब किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शहरी क्षेत्रों में खास अभियान चलाकर मैपिंग पूरी की जाए।

रिपोर्ट : असलम सलीमी