हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
दिल्ली : 30 नवम्बर,जनकपुरी स्थित स्वर साधना केंद्र ने अपना वार्षिक उत्सव भारती कॉलेज ऑडिटोरियम जनकपुरी में आयोजित किया। जिसमें स्वर साधना केंद्र के विद्यार्थियों द्वारा गायन एवं नृत्य की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात पं.अजय पी झा,प्रसिद्ध मोहन वीणा वादक का कार्यक्रम हुआ,जिसमें उनके साथ तबले पर पं.राम कुमार मिश्रा,प्रसिद्ध तबला वादक ने अपनी संगति दी। इसके पाश्चात सम्मान समारोह हुआ,जिसमें मुख्य अतिथि पं.लक्ष्मण कृष्णराव के द्वारा इन कलाकारों को पद्म भूषण कृष्णराव शंकर पंडित संगीत सम्मान से सम्मानित किया गया।
अंत में संस्था के संस्थापक पं.अरविंद कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्ट - अश्वनी श्रीवास्तव

