ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का पत्रकारों की समस्याओं-हितों की रक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन





हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। शुक्रवार को पत्रकारों की सुरक्षा, मान्यता, स्वास्थ्य सुविधाओं और कार्य परिस्थितियों में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रदेश स्तरीय अभियान आगरा जिले में जोरदार चला। जिले की सभी तहसीलों में जन प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों ने अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। खेरागढ़ में विधायक भगवान सिंह कुशवाह को तहसील अध्यक्ष अजय कुमार मोदी के नेतृत्व में पहुंचे पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष विष्णु सिकरवार, संरक्षक सुरेश जारोलिया, कोषाध्यक्ष शिवम सिकरवार, सह कोषाध्यक्ष सुमित गर्ग, नवीन राजावत, अनिल वित्थरिया, प्रवीण रावत,अमित चाहर, भुवनेश्वर पोनिया, इस्माइल खां, कमरूद्दीन खां, धर्मेंद्र सिकरवार, मनोज परमार, प्रवीन सिकरवार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल रहे।

किरावली तहसील के पत्रकारों ने विधायक प्रतिनिधि डॉ.रामेश्वर चौधरी को मांगपत्र सौंपा,जिसमें वरिष्ठ पत्रकार अशोक शर्मा, जिला महामंत्री प्रमेंद्र फौजदार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, डॉ.धर्मवीर सिंह चाहर,राजकुमार दास, कर्मवीर सिंह, रमेश चंद्र शर्मा,शैलेंद्र शर्मा तथा तहसील अध्यक्ष नीरज शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बाह तहसील में तहसील अध्यक्ष इंद्रेश तोमर के नेतृत्व में पत्रकारों ने विधायक रानी पक्षालिका सिंह भदावर को ज्ञापन देकर ग्रामीण पत्रकारों की चुनौतियों से अवगत कराया। जिसमें नीरज परिहार, धर्मेंद्र चौहान, हिमांशु गुप्ता, विनय बघेल, सोनू वर्मा, विजेंद्र यादव, भानु तोमर आदि पत्रकार शामिल हुए। वहीं एत्मादपुर क्षेत्र में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विधायक डॉ.धर्मपाल सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा,मान्यता और सुविधाओं से जुड़ी समान मांगें रखीं और क्षेत्रीय पत्रकारों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की,जिसमें जिलाध्यक्ष विष्णु सिकरवार, चौबसिंह सक्सेना, सुमित गर्ग, शिवम् सिकरवार,धर्मवीर चौहान,राकेश यादव आदि मौजूद रहे। 

सदर तहसील क्षेत्र में तहसील अध्यक्ष देवेश शर्मा के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक विजय शिवहरे,विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और विधायक जी.एस. धर्मेश को अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। इस दौरान जिलाध्यक्ष विष्णु सिकरवार, संरक्षक सुरेश जारोलिया, कोषाध्यक्ष शिवम सिकरवार, सह कोषाध्यक्ष सुमित गर्ग, अनिल वित्थरिया,अजय कुमार मोदी, देवेश शर्मा, चौबसिंह सक्सेना, सोनवीर चाहर, नवीन राजावत, हरिओम रावत, अमित चाहर, भुवनेश्वर पोनिया, इस्माइल खां, कमरूद्दीन खां, धर्मेंद्र सिकरवार, मनोज परमार, प्रवीन सिकरवार सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र के बिंदुओं पर जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया।

 फतेहाबाद तहसील क्षेत्र में तहसील अध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में पत्रकारों ने फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता,मुन्ना लाल शर्मा, सुशील गुप्ता, प्रदीप कुमार, अभिषेक वर्मा, शिवराम वर्मा,श्याम शर्मा, कमल सिंह चौहान, दुष्यंत उपाध्याय, योगेश शर्मा, सभाजीत वर्मा उपस्थित रहे। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीण पत्रकारों ने सुरक्षा, सरकारी व संस्थागत मान्यता, स्वास्थ्य बीमा व उपचार सुविधाएं, सूचना विभाग में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, पत्रकारों पर झूठे मुकदमों की रोकथाम, ग्रामीण स्तर पर प्रेस क्लबों के लिए भवन व संसाधन उपलब्ध कराने तथा पत्रकार कल्याण कोष को प्रभावी रूप से लागू करने जैसी प्रमुख मांगें रखीं।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश आगरा के जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार ने कहा कि प्रदेश के दूरदराज़ इलाकों में काम कर रहे पत्रकार बिना पर्याप्त सुरक्षा और संसाधनों के जोखिम उठाकर जन समस्याओं को सरकार तक पहुंचाते हैं,इसलिए उनके लिए अलग से ठोस नीति,दुर्घटना सहायता, स्वास्थ्य कवर और प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए स्पष्ट व्यवस्था की जानी जरूरी है, ताकि वे बिना किसी दबाव के निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता कर सकें। उन्होंने सरकार से पत्रकारों की मूलभूत समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि पत्रकारों की समस्याओं को हल करने में सहयोग करें।