राष्ट्रीय भगवा दल ने 'अखंड रामायण' का पाठ कर मनाया अंग्रेजी नववर्ष



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। राष्ट्रीय भगवा दल के बैनर तले अखंड रामायण का पाठ 31 दिसंबर व 1 जनवरी 2026 तक,अंग्रेजी नव वर्ष के उपलक्ष में मरगटी वाली रोड के पास पीपल वाला पेड़ हनुमान मंदिर पर आयोजन किया जा रहा है। समापन पर  प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर अमोल जी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी होते रहेंगे। हिंदू समाज काफी उत्साहित है, इतिहास का पुनर्जागरण किया जा रहा है और वास्तव में भारत अपने मूल सनातनी स्वरूप की ओर जा रहा है।

इस मौके पर  सभी ने अंग्रेजी नव वर्ष को विदाई दी। आयोजन में अध्यक्ष अमोल दीक्षित,वंश शर्मा,सूरज प्रजापति, विशाल कुशवाह,निखिल, मयंक, तरूण, सक्षम, जीतू ,अनिल,आयुष, योगेश,श्रीवास्तव, सत्यभान, सुशांत आदि मौजूद रहे।