ताज महल पर शाह‌जहाँ के 371 वें उर्स का समापन





हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : 17 जनवरी,शहंशाह शाहजहां के उर्स के तीसरे दिन कुल और फातिहा की रस्म अदा की गई व प्रसाद का वितरण हुआ। कुल के बाद पहली चादर ताजमहल उर्स कमेटी की तरफ से चढ़ाई गई। उसके बाद चादर चढ़ाने का सिलसिला शाम तक चलता रहा। सैलानियों के लिए आकर्षण रही पुरातत्व विभाग की ओर से चढ़ाई गई चादर। उत्तम कमेटी की तरफ से लंबी चादर चढ़ाई गई जो पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। काफी संख्या में पर्यटक और जायरीनों ने मुख्य मकबरे के दर्शन किए। पर्यटकों व लोकल सैलानियों की संख्या अत्यधिक रही। भीड़ को संभालने के लिए सीआईएसएफ के जवानों ने और ताजमहल उर्स कमेटी के वॉलंटियरों ने काफी मेहनत की। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से डा० स्मिता एस. कुमार, प्रिंस बाजपेई ,तरुण शर्मा रवि मिश्रा, जेके सोलंकी, दिलीप शर्मा ताजमहल उर्स कमेटी की ओर से ताज महल उर्स कमेटी के अध्यक्ष सैयद इब्राहिम हुसैन जैदी,मोहम्मद इकबाल , जावेद वारिस, हाफिज नक्सली, आरिफ तैमूरी, अर्श जैदी, मिर्जा असीम बेग ,साजिद ,आफताब, समीर, फैसल जाफरी , तौसीफ आरिफ अर्श बेग ,मुस्लिम खुद्दाम ए रोज कमेटी की तरफ से ताहिरउद्दीन ताहिर ,जुगनू आदि उपस्थित रहे, ताजमहल उर्स कमेटी ने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ,सीआईएसएफ के अधिकारीगण ,सुरक्षा कर्मियों, जिला प्रशासन ,ताज सुरक्षा के अधिकारी व सुरक्षा कर्मियों, पुलिस प्रशासन का उर्स को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने मीडिया कर्मियों को भी धन्यवाद दिया।

रिपोर्ट : असलम सलीमी