हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : 10 जनवरी,युवोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न स्थानों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय कम्पयूटर केन्द्र पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
स्कूल ऑफ लाइफ साइंस संस्थान में स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें दीन दयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान के निखिल यादव ने प्रथम,दाऊ दयाल व्यावसायिक शिक्षण संस्थान के यशराज सिंह ने द्वितीय तथा जन्तु विज्ञान विभाग, स्कूल ऑफ लाइफ साइंस संस्थान के मनीष कुमार भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मण्डल में श्री असलम सलीमी ,श्री अपर्णा भार्गव एवं श्री विजय गोयल थे।
दाऊ दयाल व्यावसायिक शिक्षण संस्थान में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आगरा कॉलेज आगरा के ध्रुव कुमार प्रथम, ललित कला संस्थान के तेजपाल कुमार द्वितीय तथा गृह विज्ञान संस्थान की मेघा बघेल तथा विश्वविद्यालय कम्प्यूटर केन्द्र की रेनू शुक्ला सयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे निर्णायक मण्डल में डॉ० साधना सिंह, डॉ० मीनाक्षी ठाकुर एवं श्रीमती प्रियंका रहीं।
दाऊ दयाल व्यावसायिक शिक्षण संस्थान में क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें ललित कला संस्थान के शिव कुमार प्रथम और बैकुन्ठी देवी कन्या महाविद्यालय की स्नेहा द्वितीय,आगरा कॉलेज आगरा की कल्पना तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मण्डल के रूप में डॉ० सरोज भार्गव, श्री अरविन्द सिंह,श्री योगेन्द्र कुमार मौर्य थे।
स्कूल ऑफ लाइफ साइंस संस्थान में कार्टूनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें ललित कला संस्थान के मंयक प्रताप प्रथम, बैकुन्ठी देवी कन्या महाविद्यालय की कंचन द्वितीय तथा सेन्ट जौंस कॉलेज आगरा के प्रतीक गौरांग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक के रूप में डॉ० मधुबाला गुप्ता, श्री राजीव जैन एवं श्री प्रतीक गुप्ता थे।
स्कूल ऑफ लाइफ साइंस संस्थान में इन्सटालेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आर०बी०एस० कॉलेज की निहारिका वशिष्ठ प्रथम्, बैकुन्ठी देवी कन्या महाविद्यालय की रूबी कुमारी द्वितीय तथा ललित कला संस्थान के मुकुल सिंह तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मण्डल में श्री फिरोज श्री वासिफ सेख एवं डॉ० मधुबाला गुप्ता रहीं।
जे०पी० सभागार में स्किट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सेंट जोन्स कॉलेज आगरा की टीम प्रथम, आर०बी०एस० कॉलेज आगरा की टीम ने द्वितीय तथा ललित कला संस्थान की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक के रूप में श्री अनिल जैन,श्री चन्द्रशेखर एवं सुश्री मनु शर्मा रहे।
जे०पी० सभागार में मिमिक्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आर०बी०एस० कॉलेज आगरा के निर्भय सिंह मेहता प्रथम, बैकुन्ठी देवी चंचल, द्वितीय तथा ललित कला संस्थान के कृष्णा शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक के रूप में श्री गगन पाठक, श्री नीरज अग्रवाल एवं श्री समीर रहे।
विश्वविद्यालय कम्प्यूटर केन्द्र पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें ललित कला संस्थान के तेजपाल कुमार प्रथम, सेन्ट जॉन्स कॉलेज आगरा की परी गोयल द्वितीय तथा बी०डी० जैन गर्ल्स कॉलेज आगरा की निधि तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मण्डल में श्री नरेन्द्र सोंलकी, श्रीमती नीतू दीक्षित एवं डॉ० राधिका सेठ रहीं।
जे०पी० सभागार में माइम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आगरा कॉलेज आगरा की टीम प्रथम, आर०बी०एस० कॉलेज आगरा की टीम द्वितीय तथा सेन्ट जौंस कॉलेज आगरा की टीम तृतीय स्थान पर रहे।निर्णायक मण्डल के सदस्य के रूप में सुश्री आयशा चौहान, श्री अनुज कृष्ण, एवं श्री तलत उमरी रहे।
जे०पी० सभागार की व्यवस्थाएँ डॉ० प्रदीप वर्मा, डॉ० मो० हुसैन, प्रो० एस०के० जैन आदि ने संभाली, पंजीकरण की व्यवस्था, डॉ० मोनिका अस्थाना, डॉ० उदिता तिवारी, डॉ० पूर्ति चतुर्वेदी, डॉ० मीनाक्षी चौधरी ने तथा दाऊ दयाल व्यावसायिक शिक्षण संस्थान की व्यवस्थाए डॉ० शिखा कनौजिया, डॉ० निशांत चौहान, डॉ० निधि यादव, डॉ० उपासना सिंह ने तथा स्कूल ऑफ लाइफ साइंस की व्यवस्थाएँ प्रो० रजनीश अग्निहोत्री डॉ० सुरभि महाजन डॉ० निभा जादौन डॉ० अनामिका उपाध्याय, डॉ० अंकिता त्रिपाठी, डॉ० अजीत चाहर ने संभाली।
प्रतियोगिताआ के उपरांत विजेता प्रतिभागियों को कुलपति प्रो० आशुरानी द्वारा पुरस्कार वितरित किये गये।
इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो०भूपेन्द्र स्वरूप शर्मा, सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो० एस०के० जैन, डॉ० रुचिरा प्रसाद, डॉ० रत्ना पाण्डेय, सेठ पदम चन्द जैन पबन्ध संस्थान के निदेशक प्रो० ब्रजेश रावत, प्रो० बिन्दु शंखर शर्मा, प्रो० अनिल गुप्ता, औटा अध्यक्ष प्रो० पुष्पेन्द्र सिंह, महामंत्री प्रो० संजय मिश्रा, प्रो० संतोष बिहारी शर्मा, डॉ० प्रवीन कुमार, डॉ० के०के० पचौरी, डॉ० राजेश लवानियां, डॉ० मुकेश बघेल, डॉ० रेखा शर्मा आदि उपस्थित रहे। जे०पी० सभागार की व्यवस्थाएँ डॉ० विजय शर्मा, श्री पुरुषोत्तम एवं जितेन्द्र भारद्वाज ने सम्भाली,समापन समारोह का संचालन डॉ० नीलू सिन्हा ने किया।
रिपोर्ट : असलम सलीमी




