शहंशाह शाहजहां के उर्स के दूसरे दिन संदल की रस्म अदायगी



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : शहंशाह शाहजहां के उर्स के  दूसरे दिन संदल की रस्म अदा की गई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे सीनियर कमांडेंट सीआइएसएफ वैभव कुमार। प्रिंस बाजपेई,अर्श जैदी , सैयद इब्राहिम हुसैन जैदी उपाध्यक्ष जाहिद वारिस, रेहान , ललिता अरोड़ा, फैसल जाफरी असद बेग, नावेद ,आरिफ तैमूरी, अब्दुल कयूम ,फरमान अली, इरशाद, शाहरुख ,फहीमुद्दीन,आरिफ नबील,इन लगो ने उर्स की व्यवस्था संभाली।

शुक्रवार को देखते हुए काफी संख्या में जायरीनों ने मुख्य मकबरा के दर्शन किए। व्यवस्था संभालने के लिए उर्स कमेटी के वालंटियर काफी संख्या में थे। सीआईएसएफ के जवानों ने पूरी तरह से उर्स की व्यवस्थाओं को संभाला। कल सुबह कुल की रस्म अदा की जाएगी कुरान खानी होगी उसके बाद दुआ होगी। दुआ के बाद सबसे पहले चादर ताजमहल उर्स कमेटी के द्वारा चढ़ाई जाएगी। उसके बाद अन्य लोग चादरें चढ़ाने आएंगे और यह सिलसिला शाम तक जारी रहेगा।  मुख्य मकबरा बंद होने से पूर्व दुआ होगी और उसके बाद उर्स का समापन हो जाएगा।

रिपोर्ट - असलम सलीमी