पार्षद मुरारी लाल गोयल ने किया भाजपा का मतदाता जनसंपर्क अभियान



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

एस.आई.आर.विषय को लेकर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार पार्षद मुरारी लाल गोयल ने आगरा महानगर के बल्केश्वर मंडल अंतर्गत राधा नगर और न्यू राधा नगर क्षेत्र में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती पूजा बंसल और पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरिराज बंसल के साथ बूथ संख्या 349 एवं 350 पर घर-घर जाकर जनसंपर्क किया।

जनसंपर्क अभियान में राधा नगर क्षेत्र में एस.आई.आर.से संबंधित प्रपत्रों एवं नए मतदाताओं के प्रपत्र भरवाए गए।नागरिकों ने सहभागिता कर अपने और परिवार के नाम मतदाता सूची में जुड़वाए तथा आवश्यक संशोधन कराए।

 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

मतदाता जागरूकता जनसंपर्क अभियान में पार्षद मुरारी लाल गोयल,पार्षद श्रीमती पूजा बंसल,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री गिर्राज बंसल,विश्वनाथ भारद्वाज,मीनाक्षी शर्मा,अमित शर्मा,अनिल गुप्ता,मयंक खंडेलवाल, कमल किशोर बंसल, गुरदास लालवानी, रुपेश अग्रवाल,अनीता अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।