बसंत पंचमी महोत्सव का संस्कृति भवन में भव्य आयोजन


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान द्वारा भारतीय संगीतालय और भारतीय संगीत शिक्षालय के सहयोग से बसंत पंचमी महोत्सव का भव्य आयोजन संस्कृति भवन के प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक डॉoदेवाशीष गांगुली एवम् उप संयोजक श्री गजेन्द्र सिंह के द्वारा प्रातः मां सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन को संस्थान के निदेशक प्रो. संजय चौधरी,उपनिदेशक डॉ.मनोज कुमार ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 विदुषी कवयित्री डॉ शुभदा पाण्डेय ने सुंदर काव्य पाठ किया। ललित कला संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना और नाद ब्रह्म की विशिष्ट रचना और भारतीय संगीतालय द्वारा राग बसंत की रचना प्रस्तुत की गई। तबले पर प्रशांत आदक और डॉ हरिओम माहोर ने संगति दी।

मुख्य अतिथि कलाकार प्रख्यात संतूर वादक उस्ताद अनवर हुसैन साहब ने किरवानी और अन्य शास्त्रीय रचनाओं से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। अत्यन्त कुशल तबला वादन संगति डॉ. भानु प्रताप सिंह ने की।

कार्यक्रम में ललित कला संस्थान के आचार्य गण और आगरा के अनेक संगीत गुणीजनों में श्री अरविंद कपूर, डॉ.अमिता शर्मा, श्रीकृष्ण जी,डॉ.प्रदीप आदि उपस्थित रहें। धन्यवाद ज्ञापन डॉ.देवाशीष गांगुली संगीतेश ने किया।