नेशनल चैम्बर चुनाव समिति के चेयरमैन बने मनीष अग्रवाल



 को-चेयरमैन बने पूर्व अध्यक्ष श्रीकिशन गोयल

अपनी अनुभव शील चुनाव समिति के साथ निष्पक्ष करायेंगे चुनाव : मनीष अग्रवाल

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : 16 जनवरी, चैम्बर की कार्यकारिणी बैठक में वर्ष 2026-27 के कार्यकारिणी के चुनाव हेतु पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल  को सर्वसम्मति से चेयरमैन चुना गया तथा को-चेयरमैन पूर्व अध्यक्ष श्रीकिशन गोयल को बनाया गया। पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि वर्ष 2026-27 के कार्यकारिणी के चैम्बर चुनाव हेतु 7 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया गया है,जिसे कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से चुना गया जो कि निम्नप्रकार है : 

1. मनीष अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष : चेयरमैन चुनाव समिति

2. श्रीकिशन गोयल, पूर्व अध्यक्ष : को-चेयरमैन चुनाव समिति

3. राजकुमार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष

4. सीताराम अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष

5. अनिल वर्मा, पूर्व अध्यक्ष

6. महेन्द्र कुमार सिंघल, पूर्व अध्यक्ष

7. शलभ शर्मा, पूर्व अध्यक्ष

पूर्व अध्यक्ष एवं चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2026-27 के कार्यकारिणी के चुनाव उनकी अनुभवशील चुनाव समिति के द्वारा निष्पक्ष करायें जायेंगे। चुनाव मार्च के द्वितीय सप्ताह में होने की संभावना है। शीघ्र ही कुछ दिनों में स्थान एवं दिनांक की घोषणा कर दी जायेगी। 

बैठक में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल, पूर्व अध्यक्ष एवं चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, महेन्द्र कुमार सिंघल, श्रीकिशन गोयल, शलभ शर्मा, मुरारीलाल गोयल, राजकुमार भगत, अशोक कुमार गुप्ता, अखिल मोहन मित्तल, संजय गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, गिरीश चंद गोयल, अवनीष कौशल, मनोज बंसल, राजेश कुमार गुप्ता, अनूप गोयल, सुशील बंसल, महेश चंद अग्रवाल, अम्बुज गोयल, सुनील गोयल, अम्बा प्रसाद गर्ग, सतीश अग्रवाल, केशव दत्त गुप्ता उपस्थित थे।