हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। नववर्ष के अवसर पर लॉयंस क्लब प्रयास ने सेवा भाव को साकार करते हुए शनिवार को हरदयाल विकलांग केंद्र,लंगड़े की चौकी पर प्रेरणादायी सेवा आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
अध्यक्ष रीतेश मांगलिक, सचिव सुरभि पाटनी, कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग, संस्थापक अध्यक्ष संजीव मित्तल और पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल ने हरदयाल विकलांग केंद्र के नीरू अग्रवाल एवं सुनील अग्रवाल को जरूरतमंद दिव्यांगजनों के कैलिपर्स के लिए डेढ़ लाख रुपए का चैक प्रदान किया।
अध्यक्ष रीतेश मांगलिक ने बताया कि क्लब का प्रयास है कि अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को चलने-फिरने में सहारा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता प्राप्त हो सके।
पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं तथा नववर्ष को सच्चे अर्थों में शुभ और सार्थक बनाते हैं। इस अवसर पर रचना अग्रवाल, सविता, रेनू भगत आदि उपस्थित रहीं।

