आगरा के डॉ.पार्थसारथी शर्मा बने 'आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन' के 'राष्ट्रीय संयुक्त सचिव'



विश्व रिकॉर्डधारी होम्योपैथ चिकित्सक को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। द्वितीय ऑल इंडिया होम्योपैथिक मेडिकल कांग्रेस के दौरान आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (2026–2028) का चुनाव आचार्य शांति सागर सभागार, हरी पर्वत में संपन्न हुआ। इस चुनाव की प्रक्रिया डॉ.दिनेश त्रिपाठी (वाराणसी) एवं डॉ.कुसुमाकर श्रीवास्तव (सोनभद्र) की निगरानी में पूरी की गई।

चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही आगरा के वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. पार्थसारथी शर्मा को संगठन का राष्ट्रीय संयुक्त सचिव निर्वाचित किया गया। डॉ.शर्मा देश-विदेश में सर्वाधिक मरीज देखने के लिए विश्व रिकॉर्डधारी हैं और होम्योपैथी के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत उल्लेखनीय माना जाता है। उनके चयन से आगरा सहित संपूर्ण उत्तर प्रदेश के चिकित्सकों में हर्ष और गर्व का वातावरण है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में डॉ. जे. एन. सिंह रघुवंशी को राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. मनोरंजन पाल (पश्चिम बंगाल) को प्रेसिडेंट ऑनर, डॉ. एन. एस. रघुराम (आंध्र प्रदेश) को महासचिव तथा डॉ.आर.एन.सिंह (जौनपुर) को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया।उपाध्यक्ष पद पर डॉ. विनोद सूरी (हिमाचल प्रदेश), डॉ. साहा देव बनर्जी (पश्चिम बंगाल) एवं डॉ. आर. ए. ए. ठाकुर (बिहार) निर्वाचित हुए।

' राष्ट्रीय संयुक्त सचिव ' के रूप में ' डॉ.पार्थसारथी शर्मा (आगरा) ' एवं डॉ.जे.पी.श्रीवास्तव (रायबरेली), डॉ.अमित कुमार (बिहार) को जिम्मेदारी सौंपी गई। सहायक सचिव पद पर डॉ.भंवर सिंह (प्रयागराज) एवं डॉ.सुतापा गुहा ठाकूरता (झारखंड) तथा कोषाध्यक्ष पद पर डॉ.आर.सी.श्रीवास्तव (वाराणसी) को चुना गया।

इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ.पार्थसारथी शर्मा अपने अनुभव, विश्व रिकॉर्डधारी चिकित्सकीय सेवा और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार तथा जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेंगे।