हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : 29 जनवरी देश मे शिक्षण संस्थानों में UGC का काला कानून व प्रयागराज माघ मेले में अमावस्य स्नान पर शंकराचार्य मुक्तेश्वर नन्द व उनके साथियों के साथ की गई बर्बरता को लेकर शिव सैनिकों में आक्रोश है। उसको लेकर शिव सेना मुख्यालय पर एक प्रेस वार्ता आहुत हुई।
प्रेस को सम्बोधित करते हुए जिला प्रमुख वीनू लवानिया ने कहा कि आज केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश कि सरकार सवर्ण और सनातन धर्म के विरोध में है क्योकि भारतीय जनता पार्टी अपने आपको सनातनी कहते चले आयी है, पर सरकार की झूठ की कलई खुल गई है। क्योकि प्रयागराज मे माघ मेले कि अमावस्या के स्नान पर शंकराचार्य मुक्तेश्वर नन्द व उनके ब्राह्मणों की चोटिया पकड़ कर उन्हे लात घूसों व लाटियो से पीटा और घसीटा,पुलिस की बर्बरता और प्रदेश सरकार के द्वारा कराई गई सनातन प्रहरियों की पिटाई, हिन्दुत्व व सनातन के विरोध में है। जिसे शिव सेना कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और केंद्र सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान देश के सभी शिक्षण संस्थानो मे काला कानून लाकर सवर्णों को अपमानित करना व उनकी किसी तरह की सुनवाई न हो, उन अधिकारों को समाप्त कर,उनके दमन का काला कानून लागू किया जा रहा है। जिसे शिव सेना कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।अगर प्रदेश सरकार ने दोषी लोगो के विरूद्ध करवाई नहीं की तो शिव सैनिक सड़को पर उतर कर आगरा के साथ पूरे प्रदेश में आंदोलन के लिय बाध्य होगी। जिसकी गूंज लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सुनाई देगी।
प्रेस वार्ता में जिला प्रमुख वीनू लवानिया, उप प्रमुख विनायक माने, कमल गुलाटी,महासचिव राकेश सचदेवा, सुरेश प्रजापति, रश्मि वर्मा, अंजली माहोर, अरुन कुमार, सेठ लच्छी राम, सपना राजपूत आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

