हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : हर वर्ष की भांति इस बार भी 03 मार्च को हरियाली वाटिका में आयोजित होने जा रहा है। इस समारोह में शहर के सभी संस्कृतिकर्मी, रंगकर्मी, साहित्यकार, कविगढ़ अपनी प्रस्तुतियों देंगे। विविध कलाओं से सजा ये रंगरसिया महोत्सव आगरा शहर में अपनी अलग छटा बिखेरता है। इसमें नाटक, गायन, वादन, नृत्य, लोकगीत, शास्त्रीय गायन का आयोजन होता आया है।
इस बार भी मुख्य आकर्षण होली गायन एवं लौंडा नाच तथा वृन्दावन की "बांसुरी संस्था" द्वारा फूलों की होली व मयूर नृत्य मी शामिल है। छोटे बच्चे इसमें पंकज शर्मा के नेतृत्व में ताइक्वाण्डो का प्रदर्शन करेंगे। "एकता डांस एकेडमी" द्वारा भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। "रेपर डांस एकेडमी, देव राजपूत" द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। "कराओके" क्लब की ओर से गौरव शर्मा व उनकी टीम द्वारा गायन प्रस्तुति दी जायेगी। सचिन शुभ शर्मा की "जलवा ग्रुप" की प्रस्तुति के साथ ही मशहूर कॉमेडियन बाबू गप्पी और रवि परिहार की प्रस्तुति भी दी जायेगी। इसके अतिरिक्त शहर के कवियों द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा। ये महोत्सव शहर का ऐसा अनूठा आयोजन है जिसमें शहर की इन्द्रधनुषी कलाओं का अद्भुत प्रदर्शन होता है।
आयोजन की समिति के स्वागत अध्यक्ष नवल शर्मा (समाजसेवी) व मनोज कुमार शर्मा (लाइन प्रोडयूसर) हैं। इसके संयोजक अनिल जैन व सह-संयोजक अभिषेक जैन हैं। इस अवसर पर संरक्षकगण भारत भूषण (गप्पी माई) व शिरोमणि सिंह के अतिरिक्त समिति के दीपक जैन, एकता जैन, पंकज शर्मा, राजीव सिंघल, गौरव शर्मा, देव राजपूत, अमन अग्रवाल, सार्थक भारद्वाज व समस्त रंगरसिया परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

