34 वें ताज महोत्सव 2026, का हुआ सफल समापन,02 दिन तक बढ़ाया गया ताज महोत्सव




मा.मंत्री संस्कृति एवं पर्यटन विभाग उ.प्र.सरकार तथा जनपद प्रभारी मंत्री श्री जयवीर सिंह जी,जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने शिल्पियों और कलाकारों सहयोगी संस्थाओं को किया सम्मानित

आगामी 02 दिन तक शहरवासी कर सकेंगे खरीददारी

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा.27 फरवरी, मा.मंत्री संस्कृति एवं पर्यटन विभाग उ.प्र.सरकार तथा जनपद प्रभारी मंत्री श्री जयवीर सिंह जी व जनपद के मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर ताज महोत्सव आयोजन का औपचारिक समापन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी द्वारा सभी अतिथिगणों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया, मा0 जनपद प्रभारी मंत्री जी द्वारा औपचारिक समापन के साथ ही मंच से शिल्पग्राम में लगे शिल्प मेला को दो दिन और बढ़ाये जाने की घोषणा की गयी। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा.मंत्री संस्कृति एवं पर्यटन विभाग उ.प्र.सरकार तथा जनपद प्रभारी मंत्री श्री जयवीर सिंह जी  ने कहा कि इस बार ताज महोत्सव का नये किर्तिमान महोत्सव का कार्यक्रम करायें हैं, उन्होंने कहा कि आगरा बृज का महत्वपूर्ण भाग है, यहां भगवान श्रीकृष्ण व उनके भक्त सूरदास की लीलायें हुई हैं,आगरा ही नहीं बल्कि आस-पास के जनपदों के लाखों लोगों ने आकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई, संस्कृति पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी के बाद यहां केन्द्र व राज्य सरकार की 800 करोड़ की योजनाओं को क्रियान्वित किया गया, जिनमें शिवाजी म्यूजियम,कोठी मीना बाजार अधिग्रहण, भगवान भोले नाथ की नगरी व अटल जी का जन्म स्थान बटेश्वर, सौरीपुर, कैलाश मन्दिर आदि सभी धार्मिक व अध्यात्मिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जल्द ही सरकार प्रदेश में 12 पर्यटन सर्किट विकसित करने जा रही है, जिनमें एक सर्किट मथुरा वृंदावन, गोकुल, आगरा, बटेश्वर, शौरीपुर, कैलाश मंदिर फिरोजाबाद में ईको टूरिज्म का रपड़ी, ग्लास म्यूजियम, मैनपुरी का स्वतंत्रता संग्राम म्यूजियम, फर्रुखाबाद में बाबा नीम करोरी मंदिर को जोड़कर विकसित किया जाएगा, पर्यटन विभाग 03 से 05 दिन का टूरिज्म पैकेज देकर पर्यटकों की यात्रा शुरू करने जा रहा है जिससे आगरा को होटल इंडस्ट्री, दुकानदारों आम जन को लाभ होगा।

 उन्होंने कहा कि एक टूरिस्ट 06 लोगों को रोजगार देकर जाता है, यूपी के राजस्व में पर्यटन का सबसे बड़ा हिस्सा हो इस प्रकार की योजनाओं को पर्यटन की दृष्टि से बनाया जा रहा है। भारत में पर्यटकों की संख्या के हिसाब से उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। आज जब योगी जी विदेश में जाते हैं, तो उनका बुल्डोजर से स्वागत किया जाता है, जो उ0प्र0 की कानून व्यवस्था का प्रतीक है,आज  प्रदेश में उद्योगपति अपना उद्योग लगाने को आतुर हैं, पर्यटन विभाग द्वारा कल्चरल एक्टिविटी व सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण किया गया है, उन्होंने बताया कि सनातन संस्कृति व हमारी परम्परायें तनावमुक्त रखती हैं, उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी ग्राम सचिवालय को पांच वाध्य यंत्रों का सेट्स प्रदान किया जा रहा है, जिससे लोग अपनी स्थानीय संस्कृति लोक गीत, संगीत का संरक्षण कर तनावमुक्त रहेंगे। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 को 01 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने हेतु आगरा की इकोनॉमी को भी समृद्ध करने का कार्य किया जा रहा है। 

मा0 जनपद प्रभारी मंत्री महोदय ने जिलाधिकारी व जिला प्रशासन की पूरी टीम, पर्यटन व पुलिस प्रशासन तथा आगरावासियों को ताज महोत्सव के सफल, शुभ व निर्विघ्न सम्पन्न होने पर हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में लाल चंदन की लकड़ी पर कलाकृति उकेरने वाले दक्षिण भारत के कलाकर श्री बालकृष्णन को भी सम्मानित किया गया। पदमश्री अवार्डी लाजवंती को रू0 12 लाख की आय अर्जित करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आगरा किला ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम, रंग-ए-आगरा किताब का विमोचन किया गया। 

कार्यक्रम में मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, डॉ मंजू भदोरिया जी, माननीय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, राकेश चौहान जी अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, ब्लाक प्रमुख एत्मादपुर जगबीर सिंह तोमर, दिगम्बर धाकरे, डॉक्टर रीना सिंह जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिरसागंज, दीपक ढल, पार्षद, सहदेव शर्मा, तपेश जैन, सुनील अग्रवाल,आनन्द सिंह सहित गणमान्यजन मौजूद रहे।  

रिपोर्ट : असलम सलीमी