हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : 3 फरवरी, पुलिस मॉडर्न स्कूल रिजर्व पुलिस लाइन कमिश्नरेट आगरा में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कक्षा 11 के विद्यार्थियों सुहाना, दीक्षा, तन्वी, अनुभव, दानिश, विक्रांत, प्रिंस, अरनब, दिव्यांश द्वारा कार्यक्रम के आयोजन में अपने अध्यापकों नीतीश कुमार, गुंजन शर्मा, आशीष पाठक का सहयोग किया गया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 12 वी के विद्यार्थियों ने भी गेम्स, डांस व रैंप वॉक में प्रतिभाग किया। अरबाज मिस्टर पीएमस, अनुषा मिस पीएमएस व मोहम्मद अली स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुने गए। ऐंकरिंग आकृति सक्सेना,अनंत व लावण्या कृष्ण द्वारा की गई। प्रधानाचार्य द्वारा विद्यार्थियों को जीवन में अपने उद्देश्य प्राप्त करने की दिशा में दृढ़ संकल्प रह कर कठिन परिश्रम करते हुए उचित दिशा में बढ़ने के साथ ही मूल्यों को भी न भूलने के लिए प्रेरणा दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्य रीना मेहता, शिक्षक गौरव शाक्य, अनुज कुमार, रवि कुमार, शैली सारस्वत, अनुपम प्रताप, मो इरफान, अमित आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

