आगरा मंडल व्यापार संगठन ने मुख्यमंत्री योगी को दिया धन्यवाद एवं पीएम मोदी से की एक मांग

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : 7 फरवरी,आगरा मंडल व्यापार संगठन ने एक बैठक कर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को चीनी माँझे की बिक्री व इस्तेमाल करने वालों पर हत्या का केस दर्ज किए जाने के आदेश का स्वागत किया है।

व्यापार संगठन के पदाधिकारिओ ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी का फैसला कि अगर चीनी मांझी से किसी की जान जाती है तो उस मामले में जिम्मेदारों पर हत्या का कैसे किया जाएगा तथा चीनी माझा जो कि नायलॉन थ्रेड, सिंथेटिक थ्रेड, वर्क कोटक विद ग्लास थ्रेड से बना होता है,उसके भंडारण व विक्री करने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी करवाई की जाएगी। इस आदेश के लिए सीएम योगी जी का आभार व्यक्त किया तथा आशा व्यक्त की कि उनके इस फैसले पर कठोरता से चीनी मांझे पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, क्यूंकि पिछले काफी समय से चीनी माँझा आमजन, बच्चों एवं पशु पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।

संगठन के पदाधिकारियों ने पीएम मोदी जी से भी मांग की है कि ऑनलाइन गेमों पर भी रोक लगाई जाए, क्योंकि यह गेम, खेल के नाम पर सौदा होते हैं और बच्चों को इसकी लत लग जाती है। फिर बच्चे आत्महत्या जैसा घातक कदम उठा रहे हैं जिससे  कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं अभी हाल ही में गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने कोरियन कॉन्टेस्ट के प्रभाव में आकर आत्महत्या कर ली यह बहुत ही दुखद है सरकार को इस ओर शीघ्र ध्यान देना चाहिए ताकि निर्दोष व मासूम बच्चे ऐसा आत्मघाती कदम ना उठा सके.

बैठक में संगठन के  गिरीश चंद्र गोयल, त्रिलोक चंद शर्मा, चरणजीत थापर,  रिंकू अग्रवाल, राजीव गुप्ता, नीतू अग्रवाल, प्रदीप लूथरा, राजकुमार अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, सचिन गर्ग, सत्येंद्र अग्रवाल, अशोक गोयल आदि  मौजूद थे।