निज़ामे जलसा दस्तार बंदी का आयोजन


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : अज़ीमुल शान जलसे का आयोजन हर साल की तरह वज़ीरपुरा मदरसा तालिम- उल- कुरान में 8 फरवरी को मनाया गया। जलसे की अध्यक्षता जनाब अलहाज मौलाना शहादत हुसैन सहाब कासमी ने की। निज़ामत जनाब मोइनुद्दीन सहाब कासमी ने की। जलसे की शुरुआत मदरसे के हाफिज़ विकारी, मुहम्मद इश्तियाक खान व शहनवाज़ द्वारा पवित्र कुरान की तिलावत से की गई। 

जलसे में नातखाँ- मुहम्मद असद बिन, मौलाना अज़ीम उद्दीन, मुहम्मद फरमान, जनाब मुहम्मद मुफ्ती इज़हार, कासमी बिन कारी, इफ्तिखार, मुहम्मद अज़ीज़ बिन, शहनवाज़, तालिबे-इल्म मदरसा तालिम- उल- कुरान, मुहम्मद फैज़ मदरसा हुदा आदि उपस्थित रहे। बयान करने वालों में हज़रत मौलाना अकील सहाब कासमी, उस्ताद मदरसा अफज़ल उलूम, हज़रत मुफ्ती इमरान सहाब कासमी मुफ्ती शहर आगरा। 

इनकी ज़ैरै सरपरस्ती में मुहम्मद सैफ उद्दीन बिन हारुन उद्दीन और अब्दुल रहमान बिन वसीम की दस्तार बंदी की रस्म अदा की गई। 

मदरसे की सालाना रिपोर्ट हज़रत मौलाना इसरार अहमद सदर ने पेश की। दुआ के बाद जलसे का समापन हुआ।

रिपोर्ट : असलम सलीमी