प्रतापचंद जैसवाल स्मृति समारोह का भव्य आयोजन


दलगत राजनीति से ऊपर-अजात शत्रु...

यूथ हॉस्टल के विस्तार,आधुनिक सुविधाओं  के लिए मिलेंगें मानव संसाधन मंत्री से : रामजीलाल सुमन

बेहद कीमती व मूल्यपरक सम्मान : अखिलेश जादूगार.

जैसवाल जी के कृतित्व-व्यक्तित्व हमें और बेहतर करने की प्रेरणा देते है : शिल्पा माहेश्वरी.

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : 8 फरवरी,साहित्कार, प्रमुख समाजसेवी,वरिष्ठ पत्रकार, निष्ठावान कांग्रेसी प्रतापचंद जैसवाल की 27वीं पुण्यतिथि पर यूथ हाॅस्टल सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ जैसवाल जी के चित्र पर मुख्य अतिथि  श्री रामजीलाल सुमन,अध्यक्ष श्री रामनाथ गौतम, शायर अशोक रावत द्वारा माल्यार्पण कर हुआ।

मुख्य अतिथि जननेता एवं सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि एक वक्त था जब हम पढ़ा करते थे कि कौन कौन से व्यक्ति नितान्त साधनहीन व्यवस्था में जन्में थे और अपने प्रयास से सफलता के शिखर पर पहुंचे.धन भले ही उन्होनें न कमाया हो पर यश व कीर्ति की दृष्टि से वे किसी से कम नहीं थे।

जैसवाल जी एक आदर्श पत्रकार थे। उस युग में पत्रकारित्रा मिशन थी। उनके जैसे पत्रकार घर फूंक तमाशा देखा करते थे। उनका नाम एक ऐसे पत्रकार, लेखक के रूप में सामने आता है, जिन्होनें आदर्श पत्रकारिता और व्यावसायिक पत्रकारिता का तालमेल कर अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। अलग-अलग पार्टी में रहने के बाद उनके विचार मेरे विचारों से मेल खाते थे। उनकी अथक परिश्रम शीलता, लगन, धैर्य, साहस और सदभाव ने उन्हें मानव से महामानव बना दिया. जीवन भर महान होते हुए भी वे सहज,शालीन और विन्रम रहें. सुमन जी ने ये सब कहते हुए शेर कहा.. न हमने हंस के सीखा है, और न हमने रोके सीखा है, अगर कुछ सीखा है तो,किसी का होके सीखा है। उनकी कर्मठता,तत्परता, सहदयता, मित्र परायणता तथा मानवता सरीखे दुलर्भ गुणों के कारण वे हमेशा के लिए याद किये जायेंगें।

पुण्यतिथि के मौके पर प्रतापचंद जैसवाल स्मृति सेवा सम्मान से विभूषित शिल्पा माहेश्वरी एवं अखिलेश जादूगार को असीम शुभकामनाओं के साथ बहुत-बहुत बधाई।

कार्यक्रम संचालक हरीश चिमटी ने सुमन जी से यूथ हॉस्टल के विस्तार,आधुनिक सुविधाओं सहित लिफ्ट सुविधा के लिए मानव संसाधन मंत्री भारत सरकार से अमलीज़ामा किये जाने पर सुमन जी ने पुनः डायस पर आकर भरोसा दिलाया कि ऐसा ज़रूर करेंगें औऱ यह सब वह मंत्री से आप सबके साथ लेकर होगा।

प्रतापचंद जैसवाल स्मृति सम्मान से विभूषित श्री अखिलेश जादूगार ने कहा कि ये सम्मान मेरे लिए बेहद कीमती व मूल्य परक है मैं इस सम्मान से अभिभूत हूं। आयोजन समिति का आभारी भी हूं। मुझे लम्बा चौड़ा  बोलना नही आता. मैने ये मुकाम जादू कला से ही हासिल किया है. उन्होनें जादूकला के कई आइटम भी पेश किये.जैसे ताश की गडडी को खुब फेट कर दर्शकों से भी फिटवाकर लोगों को आधी-आधी गडडी बांटकर बिना देखे बताया किस पर कौन सा कार्ड है, पानी को गायब कर हवा से प्रकट किया, 4 फुट लम्बे बेलुन को खाकर फिर से निकाला. रस्सी-सुतली का खेल, कागज से नोट बनाना आदि मैजिक आइटम प्रस्तुत किये।

प्रतापचन्द जैसवाल स्मृति सम्मान से विभूषित काॅमेडी स्टार ऑफ़ द ईयर शिल्पा माहेश्वरी ने कहा कि जब प्रतिभा होते हुए भी कलाकारों को मंच नही मिल पाता तब आप जैसी संस्थायें कला के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करते है, ये सिर्फ सम्मान ही नहीं बल्कि कलाकारों को आत्मविश्वास बढ़ाने वाला प्रोत्साहन ही है,जो समाजसेवा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। जैसवाल सम्मान से विभूषित शिल्पा माहेश्वरी व अखिलेश जादूगर का परिचय मनोज जैन  बोहरा व अनीता मित्तल ने दिया।

उनको मोती माला, फूल माला, बुके, श्री फल, शाल, स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अतिथियों का स्वागत श्री हरिओम अग्रवाल,चैंबर उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, संजय राज गुप्ता, कांग्रेस नेता मनोज जैन बोहरा, पवन कुमार गुप्ता, संजू अग्रवाल,बबिता जेसवाल, मधु सक्सेना, प्रवीन जैन आदि ने किया।

अपने विचारों को रखा :

डॉ. मधुरिमा शर्मा, डॉ. मधु भारद्वाज,सपा नेता धर्मेंद्र यादव गुल्लु,शमी आगाई, शरद गुप्ता, विशिष्ट अतिथि डॉ मधू भारद्वाज, शायर अशोक रावत, अध्य्क्ष श्री रामनाथ गौतम  ने अपने अपने व्यक्त किये।

उपस्थित रहे :

अशोक शर्मा,पूरन सिंह यादव,सप्पू भाई, बलदेव भटनागर, सचिन यादव,अनुज शिवहरे,क़फील निज़ामी, सैयद मेहमूद उज्जम्मा, नुरुद्दीन खान, वाशिद अली, विमल कुमार शर्मा, अनिल अग्रवाल, डॉ.अनिल शर्मा, संजू अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, विराज गेहराना, कृष्णा माथुर, सीमंत साहू, अतुल चन्द सरीन, डी एस चौधरी आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।कार्यक्रम का संचालन हरीश चिमटी आभार बासुदेव जैसवाल  ने किया। व्यस्थाएं राममोहन दीक्षित, पंडित जी, रोशन, आकाश.आदि ने  संभाली।

रिपोर्ट : असलम सलीमी