- वैदिक मंत्रों से वातावरण गुंजाएमान
- आकर्षण का केन्द्र रहा 'रंगयात्रा सम्मान’
- सारे तीर्थ धाम आपके चरणों में, हे गुरूदेव प्रणाम आप चरणों में की धुन ने मन मोह लिया
- सरस गीतकार राष्ट्रभक्त पं० रामेंद्र मोहन त्रिपाठी को मिला ब्रज का प्रतिष्ठित ब्रज धरोहर रंगयात्रा सम्मान 2026
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा/मथुरा। ब्रज प्रान्त की साहित्यिक, साधनारत कला, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा में समर्पित प्रमुख संस्था,जागृति कला संगम, मथुरा की ओर से इस वर्ष का ”प्रतिष्ठित ब्रज धरोहर रंगयात्रा सम्मान पुरस्कार“ कवि शिरोमणि, सरस गीतकार,राष्ट्रभक्त पं० रामेंद्र मोहन त्रिपाठी को मिला। 08 फरवरी, रविवार को रंगयात्रा सम्मान प्राचीन गोवर्धन नाथ मंदिर, छत्ता बाजार, मथुरा से शुरू होकर प्रताप नगर ए. ब्लॉक आगरा ब्रज कला एवं आधुनिक रंगमंच के मर्मज्ञ विद्वान, सिने अभिनेता रंगाचार्य पं. लोकेन्द्रनाथ कौशिक के नेतृत्व में पहुंची।
”ब्रज धरोहर रंगयात्रा सम्मान“ कार्यक्रम का शुभांरभ शहनाई वादन के उपरांत पं० वेदान्त कौशिक द्वारा शंखनाद ध्वनि के बीच वैदिक मंत्रोच्चारण का पाठन सस्वर किया गया। टी.वी.धारावाहिक अभिनेता पं. सौरभ कौशिक एवं सुश्री महिमा कौशिक ने मंगलाचरण आराधना की।
समाजसेवी अधिवक्ता श्री रामसरीन, मनीष पाल, विनोद कुमार वर्मा, अवधेश शर्मा, समाजसेवी अर्जुन सिंह, अक्षय सत्संगी ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं पट्का पहनाकर स्वागत किया। सभी रंग यात्रियों द्वारा रंग सम्मान आसन पर राष्ट्र कवि पं० रामेंद्र मोहन त्रिपाठी जी को पुष्प वर्षा के बीच सपत्नी विराजमान किया गया। तत्पश्चात रंगयात्रा सम्मान के निर्देशक रंगाचार्य पं० लोकन्द्रनाथ कौशिक द्वारा चरण वंदना करते हुए, चरण प्रक्षालन सुगन्धित जल से किया गया। इस बीच अनेकों धारावाहिक सीरियल अभिनेता पं० सौरभ कौशिक, सी.ए. श्रीमती महिमा कौशिक ने स्वास्तिवाचन करते हुए पंचपल्लव वन्दन किया। सम्मान यात्री श्री विनोद कुमार वर्मा, मनीष पाल के द्वारा पंचफल के साथ जनेऊ, अर्जुन सिंह और अक्षय सत्संगी उर्फ डिम्पी शर्मा द्वारा जनेऊ भेट किया गया, पंच वस्त्र चर्चित कवि डॉ. नटवर नागर द्वारा भेट किए गऐ। रंगायात्रा के सहभागी प्रेस फोटोग्राफर के.के.अरोड़ा मथुरा ने भालमस्तक पूजन कर कुमकुम, अक्षत चन्दन से भावपूर्व पूजन कर ब्रज की लाज (पगड़ी) मस्तक पर पहनाई। प्रमोद शर्मा, राजेश श्रीवास्तव ने पंच गलहार, धाराण कराए।
राष्ट्रकवि-ब्रज गौरव पं० राधा गोविन्द पाठक (बल्देव) ने रंगयात्रा सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुऐ मेटल/धातु की धेनु (गाय) भेंट की, साहित्यकार प्रमुख उद्घोषिका रेनु उपाध्याय ने माननीय त्रिपाठी जी को मंगल कलश भेंट किया। चर्चित संगीतज्ञ डा० राजेन्द्र कृष्ण अग्रवाल, अधिवक्ता श्री रामसरीन एवं पं० मृत्युंजय उपाध्याय ने सम्मान पत्र वाचन कर भेंट किया, कार्यक्रम संयोजक ने ताम्र, वीड़ा (पान) प्रसाद भेंट कर मुख भूषण में ताम्बुल सम्मान किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पं० डा० ललित मोहन शर्मा प्राचार्य वी०एस०ए०(पी०जी०) कॉलेज ने अतिथि अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद कैशोरिया साहित्यकार, सुश्री आशा चतुर्वेदी ने सम्मानित व्यक्तित्व को भगवान ब्रज बिहारी लाल की छवि भेंट कर , रंगयात्रा सम्मान की श्रृंखला को आगे बढ़ाया। गोवर्धन नाथ की प्रसादी रंगाचार्य पं. लोकेन्द्रनाथ कौशिक, अनुपम शर्मा, अर्जुन सिंह ने भेंट की एवं श्रीमद्भागवत गीता महापुराण भेंट की। युवा संगीतज्ञ, पं. अनुपम शर्मा आकाशवाणी के उदघोषक अनुराग पाण्डेय, दिलीप यादव ने छत्र भेंट किया,।
इस अवसर पर अधिवक्ता श्री रामसरीन, युवाकवि अटलराम चतुर्वेदी, श्रीमती रेनु उपाध्याय कार्यक्रम के अध्यक्ष पं. राधा गोविन्द पाठक व अरविन्द समीर ने काव्य पाठ कर सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया ।
इस अवसर पर ब्रज की प्रमुख संस्था संगठनों ने सरस गीतकार पं. रामेंद्र मोहन तिपाठी का नागरिक अभिनन्दन भी किया जिनमें रंगकर्मी पं॰ जे.पी. शर्मा स्मृति मंच आगरा, दयाल कलामंच आगरा, रंगकर्मी दयाल प्यारी शर्मा, वरिष्ठ रंगकर्मी स्व. राजेन्द्र जी रघुवंशी आगरा, जनसांस्कृति मंच आगरा, संत पं० गया प्रसाद स्मार्क मण्डल, श्री धाम गोवर्धन, सेवायाम वा कथायाम रत्न मोती संस्कृत विद्यालय श्री धाम गोकुल, ब्रज जागृति रंगमण्डल मथुरा। वृद्व एवं विभिन्न आवास गृह मथुरा भगवान श्री गोवर्धन नाथ सत्संग मण्डल, सर्वोदय ब्राह्मण विकास संस्थान मथुरा, लोक कला भवन संस्थान, मथुरा, दयाल कला मंच आगरा, स्वावलम्वी शिक्षा समिति मथुरा, आगरा जनसांस्कृतिक मंच ने प्रमुख रूप से पटका एवं पुष्प हार पहना कर नागरिक स्वागत-अभिनन्दन किया।
कार्यक्रम में नगर के संगीतकार, समाजसेवी, रंगकर्मी, नाटककार, दर्शनशास्त्र के ज्ञाता, साहित्य मर्मज्ञ, कवि भी भारी संख्या में उपस्थित थे, अधिवक्ता-अवध किशोर चतुर्वेदी, अधिवक्ता प्रभात चतुर्वेदी, फिल्म-सीरियल अभिनेता सौरभ कौशिक, सी.ए. श्रीमती महिमा कौशिक, प्रो. विनोद वर्मा, पत्रकार दिलीप यादव, पं. अवधेश शर्मा, सी.आर.पी.एफ. कर्मी पं. पवन पाठक, राजेंद्र गुप्ता, ऋतु राज त्रिपाठी, प्रेस फोटोग्राफर किशनकान्त अरोड़ा, मृत्युंजय उपाध्याय व गणतंत की आवाज़ चैनल से डॉक्टर के के सिंह आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उद्घोषिका कवयित्री रेणु उपाध्याय के द्वारा किया गया। अंत मे सम्मानित पं० रामेंद्र मोहन त्रिपाठी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ स्वल्पाहार के बीच कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
रिपोर्ट : अरविन्द समीर


