हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा का होलिकोत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन में फूलों की होली.तम्बोला,गेम होली नृत्य का भव्य प्रदर्शन हुआ।
आयोजन की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर मधु भारद्वाज रहीं। अध्यक्षता श्री महेश शर्मा ने की। कल्पना शर्मा ने भगवान श्री परशुराम जी की आरती की। संचालन आकांक्षा शर्मा और किरन शर्मा ने किया। व्यवस्था ममता पचौरी ने संभाली।धन्यवाद नीलम शर्मा ने दिया।
इस अवसर पर अरुण सारस्वत. आभा चतुर्वेदी .सुनीता झा .ललिता जोशी पूजा भारद्वाज. रश्मि जोशी.रेखा जोशी.अर्चना पाठक. प्रभा तिवारी.भावना शर्मा.अनुराधा.रेखा मिश्रा विजय तिवारी .भावना शर्मा.विजया तिवारी आदि ने समूह नृत्य किया।

