2 करोड़ की हैरोइन के साथ एक गिरफ्तार



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

मथुरा।थाना नौहझील पुलिस व एएनटीएफ यूनिट आगरा टीम ने एक अभियुक्त को हैरोइन अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रूपये के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से पांच लाख रुपये नगद,एक आईफोन व एक हुण्डई औरा कार UP80JT4124 बरामद की है।

थाना नौहझील पुलिस टीम व एएनटीएफ यूनिट आगरा ने मुखबिर की सूचना पर यमुना एक्सप्रेसवे बाघई अण्डरपास के पास से नितेश पुत्र रविन्द्र बाबू निवासी ट्रान्स यमुना कालोनी रामबाग आगरा, हाल निवासी गणपति वेली फतेहाबाद रोड थाना एकता आगरा को 621 ग्राम मादक पदार्थ हैरोइन ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ में आया नितेश दिल्ली से हैरोइन,एमडीएमए नामक मादक पदार्थ और लडकियों को दिल्ली से लाकर आगरा के होटलों में सप्लाई करता है। 

वह कार से मादक पदार्थ की खेप लेकर दिल्ली से लौट रहा था, तभी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। अरेस्ट करने वाली टीम में थानाध्यक्ष नौहझील सोनू कुमार,उ0नि0 हरेन्द्र सिंह,उप निरीक्षक गौरव शर्मा एएनटीएफ यूनिट आगरा, मुख्य आरक्षी आशी सुधीर कुमार व लखनलाल एएनटीएफ यूनिट आगरा, कांस्टेबल राहुल कुमार थाना नौहझील मथुरा हैं। सूचना पर सीओ मांट भी मौके पर पहुंच गए।

रिपोर्ट - उत्तम शर्मा