हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : हर वर्ष की तरह शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का प्रतिष्ठित कॉलेज हिन्दुस्तान कॉलेज ऑफ साइन्स एण्ड टेक्नोलॉजी अपना वार्षिक समारोह ज्ञान ज्योति-26 विशेष धूम-धाम से मनाने जा रहा है तथा इस राष्ट्रीय स्तर के वार्षिकोत्सव में तकनीक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में देशभर तथा विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के तमाम संस्थानों के छात्र एवं छात्रायें प्रतिभाग करेंगे तथा अपनी विशिष्ट विधाओं में पारंगत उपलब्धियों का मनमोहक प्रदर्शन करेंगे।
संस्थान के कार्यवाहक निदेशक डॉ. हरेन्द्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के पूर्व संध्या पर हम एक कवि सम्मेलन का आयोजन करने जा रहे हैं, जिसमें देषभर के नामचीन कवि अपनी ओजपूर्ण और भावनात्मक कविताओं से श्रोताओं को भाव-विभोर करेंगे। इसका आयोजन कर्टेन लेजर के रूप में किया जायेगा।
दिनांक 19 मार्च 2026 को कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह मुख्य अतिथि श्री अनिरुद्ध यादव के द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन के अंत में डीजे नाइट तथा अगले दिन सेलेब्रिटी नाइट का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि हिन्दुस्तान कॉलेज उत्तर प्रदेश का प्रथम प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज है और हाल ही में हमारे संस्थान को ग्रेड से नवाजा गया है। उन्होंने मीडिया के सभी साथियों से निवेदन किया कि वह इस आयोजन को कवरेज दें और हमारे छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा और नवाचार को जन-जन तक पहुंचायें।
संस्थान के वार्षिकोत्सव ज्ञान ज्योति 2026 के संयोजक श्री मुकुन्द लाल अरुकापल्ली एवं श्री विवेक अग्रवाल ने समारोह के विषेष कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञान ज्योति-26 की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रमुख नामचीन कवि श्री अनवर अमान, भूमिका जैन एवं श्री एलेष अवस्थी अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध करेंगे। 19 मार्च, 2026 को छात्र/छात्राओं द्वारा टेक्नीकल के अन्तर्गत टैक्नीकल क्विज, कोडिंग, ड्रोनस्ट्रॉम मॉडल माइंडस एवं पिक्सल वारफेयर, सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत सोलो डॉस, सोलो सिंगिग, डांस (एकल व द्वितीय), रैप रम्बल, बनो बाजा शो डाउन, रंग मंच, बीट स्ट्रॉम, एण्ड गेम्स में फ्री फायर, बीजीएमआई, शतरंज, सिक्स सॉट वास्केटबॉल, म्यूजीकल चेयर, और लिटरेसी एण्ड फाइन आर्टस के अन्तर्गत डिबेट, शायरी, रंगोली, मेंहदी आदि का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 25 इंजिनीयरिंग कॉलेज के 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम के लिए पंजीकृत करा दिया है। संस्थान के निदेशक प्रो.आर.एस.पवित्र ने बताया कि इस तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव में ज्ञान ज्योति-2026 के संयोजक श्री मुकुन्द लाल एवं श्री विवेक अग्रवाल एवं समस्त इलेक्ट्रोनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन व इलेक्ट्रीकल एण्ड इलेक्ट्रोनिक्स के सहयोग से की जा रही है। इस समारोह का उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और छात्रों को मंच प्रदान करना है। इससे छात्रों की रचनात्मक,नेतृत्व क्षमता और तकनीकी दक्षता उजागर होने में मदद मिलेगी। इससे छात्रों में सहयोग और टीमवर्क की भावना विकसित होगी। उद्योग अकैडमिक सवांद को प्रोत्साहन मिलेगा। छात्रों की व्यक्तित्व विकास और सॉफ्ट स्किल्स निखरेगी और इससे छात्रों में स्थिरता बढ़ेगी और सामाजिक जिम्मेदारी का ज्ञान आयेगा। इस अवसर पर संस्थान के समस्त शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने की शुभकामनाएं दी।

