इस्कॉन द्वारा जयपुर हाउस स्थित अहिंसा पार्क में आयोजित संकीर्तन में क्षेत्रीय लोगों ने भक्ति भाव के साथ लिया भाग,विश्व शांति व खुशहाली के लिए की गई प्रार्थना
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। जयपुर हाउस स्थित अहिंसा पार्क में आज सुबह 6 बजे से ही मृदंग और मंजीरों की भक्तिमय धुन गूंज रही थी। श्रीहरि की भक्ति में झूमते गाते भक्तों ने हरे राम-हरे कृष्णा... संकीर्तन प्रारम्भ किया तो पार्क में योग करने व टहलने पहुंचे लोग भी भक्ति भाव के साथ विश्व की खुशहाली के लिए आयोजित श्रीहरि के इस संकीर्तन में शामिल हो गए। विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।
वैश्विक पटल पर कई देशों के बीच (विशेषकर मध्य-पूरब) चल रही युद्ध की स्थिति से सिर्फ भगवान का नाम ही उबार सकता है। हमें एस साथ मिलकर रहने की सदबुद्धि देता है हरिनाम संकीर्तन।
इसी उद्देश्य के साथ इस्कॉन द्वारा जयपुर हाउस स्थित अहिंसा पार्क में विश्व व्यापी आह्वान के साथ हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों क्षेत्रीय लोगों ने भक्ति भाव के साथ भाग लिया और विश्व शांति व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि विश्व व्यापी आह्वान के तहत भारत के 700 शहरों में एक साथ हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुशील अग्रवाल, संजीव बंसल, संजय कुकरैजा, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजेश उपाध्याय, अदिति गौरांगी, शाश्वत नंदलाल, सूरज, राजीव मल्होत्रा, रजनी सागर, नीना माहेश्वरी, मंजू तिवारी, नीलिमा जैन, कुमकुम, ओपी रंजन, बृजमोहन, घनश्याम अग्रवाल, चंद्र ठकरानी आदि उपस्थित थे।




