पकड़ों री ब्रजनार कन्हैया होरी खेलन आयो है..
अग्रवाल महासभा के होली मिलन समारोह में वृन्दावन की मंडली के फाग गीतों पर झूमें सदस्य, समाज सेवा में अग्रणी 100 अग्र बंधुओं को किया गया सम्मानित
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। अग्रवाल महासभा के होली मिलन समारोह में गुलाल के साथ श्रीराधा-कृष्ण की भक्ति के रंग बिखरे। राधा-कृष्ण के जयकारों संग महाराजा अग्रसेन के जयकारे भी खूब गूंजे। फूलों की होली और वृन्दावन की मंडली के भक्तिमय फाग गीतों पर मस्ती, उत्साह और उमंग में हर सदस्य डूबा नजर आया।
इस अवसर पर समाज सेवा में अग्रणी अग्रबंधुओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत माथे पर चंदन लगाकर व पटका पहनाकर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उप्र लघु उद्योग निगम के उध्यक्ष राकेश गर्ग, सुरेश चंद गर्ग, अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री विष्णु विहारी गोयल, कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलिक कर किया गया। वृन्दावन की मंडली द्वारा फूलों की होली और मयूर नृत्य, पकड़ो री ब्रजनार कन्हैया होरी खेलन आयो है..., आयो फागन रंग रंगीलों, बरसे रंग गुलाल, ग्वाल बाल संग खेले होली मोहन मदन गोपाल..., राधा रानी का गूंजे जयकारा कि होरी आई सारारारा..., बाजे बरसाना में नगाड़ा, होली आई रे... जैसी प्रस्तुतियों से हर तरफ राधा-कृष्ण की भक्ति छायी नजर आई।
महासभा के सदस्यों के परिवारीजनों द्वारा भी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं गईं। महासभा के अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री विष्णु विहारी गोयल, कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़े और समाज सेवा में अग्रणी रहें। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुभाष चंद्र गर्ग, कुलवन्त मित्तल, नितेश अग्रवाल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, रामप्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, महेन्द्र बंसल, गजेन्द्र, संजीव, शैलेन्द्र, देवेन्द्र, अनिल, अजय जैन, सतेन्द्र, फूल चंद बंसल, हरिओम गोयल, अशोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

