- ब्रज के आदर-सत्कार से अभिभूत हुए अमेरिकी
- अमेरिकी डेलीगेशन को खूब भाए ब्रज की संस्कृति और व्यंजन
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। सिस्टर सिटीज इंटरनेशनल के तहत आगरा आए अमेरिकी डेलीगेट्स को ब्रज की संस्कृति खूब भायी और वे इससे काफी अभिभूत हुए। आगरा आकर उन्होंने वैश्विक शहरों के एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए भी काफी कुछ देखा। आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा का आभार व्यक्त करते हुए अमेरिकी डेलीगेट्स ने महापौर सहित आगरा से प्रशासनिक अधिकारियों, व्यापारियो, चिकित्सकों और शिक्षाविदों को अक्टूबर में होने वाले फेस्टिवल के लिए अमेरिका आने के लिए निमंत्रित किया।
टूर के आखिरी दिन अमेरिका से आए प्रतिनिधिमंडल को महापौर द्वारा टेक्नीकल व धार्मिक टूर कराया गया। जिससे कि परस्पर शिक्षा में व संस्कारों में आदान प्रदान होता रहे। सर्वप्रथम डेलीगेशन ने सेंट पीटर्स स्कूल का विजिट किया। जहां पर उनका स्वागत फादर मिरांडा, प्रिंसिपल फादर अल्बर्ट पिंटो व जॉन पॉल द्वारा किया गया। फादर मिरांडा द्वारा बताया गया कि सेंट पीटर्स में 1599 ईं. में बना अकबरी चर्च है, इसे अकबर द्वारा बनवाया गया था। फादर पिंटो द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के शिक्षाविदों के आने से विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा पाने के लिए अमेरिका जाने में सहयोग मिलेगा। इस प्रकार कार्यक्रम को बनाने में फादर पिंटो व फादर मिरांडा ने महापौर हेमलता दिवाकर का धन्यवाद दिया।
इसके बाद डेलीगेशन गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचकर डेलीगेशन के सदस्यों व सिस्टर्स सिटीज के डायरेक्टर डॉ.रोहित बंसल ने बाबा प्रीतम सिंह से सरोपा ग्रहण कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद बाबा प्रीतम सिंह द्वारा डेलीगेशन को गुरुद्वारे के लंगर हॉल और किचन का भ्रमण कराया गया, साथ ही बताया गया कि 24*7 लंगर का वितरण होता है। जिसमें कि कभी भी धर्म, वर्ण, जाति का भेद नहीं किया जाता है। उन्होंने कोविड के वक्त को याद कराते हुए बताया कि जब पूरे विश्व में बीमारी के साथ खाने की परेशानी थी, उस समय भी गुरुद्वारे में 24*7 लंगर का वितरण अनवरत जारी रहा। डेलीगेशन में आए एल. ब्रुक फाइल द्वारा इस कार्य के लिए प्रशंसा कर अपना संस्मरण सुनाया कि अमेरिकी नेवी का व्यक्ति पगड़ी पहनने के कारण दो बार एक्सीडेंट होने पर भी बच गया था। डॉ.रोहित बंसल ने बताया कि इस कारण हमारा धर्म सुरक्षित है। माननीय महापौर द्वारा अतिथियों के लिए भारतीय भोजन की व्यवस्था आभूषण व्यापारी आनंद प्रकाश व आशु मित्तल के यहां पर की गई। जिसमें उन्होंने भारतीय व ब्रज के व्यंजनों की प्रशंसा की।
इससे पूर्व शनिवार की शाम को महापौर द्वारा डेलीगेशन को ताज खेमा में ब्रज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मयूर नृत्य, बांसुरी व सितार वादन के साथ ब्रज के स्वादिष्ट व्यंजनों से भरपूर रात्रि भोज कराया गया। ब्रज के व्यंजनों को उन्होंने काफी पसंद किया और ब्रज की संस्कृति देखकर डेलीगेशन के सदस्य झूम उठे और उन्होंने सामूहित नृत्य किया।
डेलीगेशन के प्रत्येक सदस्य ने जाते समय महापौर के द्वारा किए गए स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।
डेलीगेशन ने महापौर हेमलता दिवाकर को अक्टूबर फेस्टिवल के लिए विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित करते हुए कहा कि आप अपने साथ फेस्टिवल में आगरा के गणमान्य प्रशासनिक अधिकारियों, व्यापारी, चिकित्सक व शिक्षाविद को साथ लेकर आएं और सिस्टर सिटी प्रोग्राम को सुदृढ़ बनाएं। एक्सचेंज प्रोग्राम के कार्यक्रम हेतु सिस्टर सिटीज इंटरनेशनल द्वारा संस्था के डायरेक्टर डॉ.रोहित बंसल को नामित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डेलीगेशन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में हर्ष दिवाकर,जतिन कुशवाहा,आदित्य शर्मा सहित अन्य का सहयोग रहा।


