‎फातिहा और रोज़ा इफ्तार का आयोजन




हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

‎आगरा :  मेवा कटरा स्थित खानका़ह कादरिया चिश्तिया नियाज़िया मेवा कटरा मे 26 वें रमज़ान को सिराज उस्सालेकिन हज़रत शाह मुहिउद्दीन अहमद क़ादरी चिश्ती निज़ामी नियाज़ी की महाना फतिहा लंगर  सज्जाद नशीन हज़रत अजमल अली शाह क़ादरी नियाज़ी की सरपरस्ती मे किया गया।

‎शाम 5 से 6 बजे तक कव्वाली हुई। इस महफिल मे सैकड़ों की संख्या मे लोगों ने शिरकत की। हुज़ूर सज्जादा नशीन साहब ने सब के लिये ख़ासकर मुल्क की खुशहाली के लिये और रमज़ान के मुबारक महीने मे इबादत करने वाले लोगों के लिये ख़ास शिक्षाओं और करदार को बेहतर बनाने की बात की। उन्होंने लोगों के काम आने,भलाई करने पर ज़ोर दिया।


रिपोर्ट : असलम सलीमी