ग्लैडिएटर्स के खिलाडियों ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर विजेता ट्रॉफी की अपने नाम
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। आगरा आईटी एसोसिएशन की ओर से खेल दिवस के रूप में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन कंसिस्टेंट चैंपियंस बनाम वीआरपी ग्लैडिएटर्स के मध्य सेंट जोन्स ग्राऊंड पर खेला गया। टॉस जीतकर वीआरपी ग्लैडिएटर्स ने कंसिस्टेंट चैंपियंस को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बल्लेबाजी से वीआरपी ग्लैडिएटर्स ने 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर धर्मेंद्र और नवीन के 13-13 रन की मदद से 115 रन बनाये। कंसिस्टेंट चैंपियंस की ओर से अवनीश और रवि ने तीन-तीन विकेट लिए।
दूसरी पारी में लक्ष्य को प्राप्त करने मैदान में उत्तरी कंसिस्टेंट चैंपियंस ने 17.1 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर प्रतीक के 26 रन और आशीष के 19 रन के सहयोग से चार विकेट से मैच जीत कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। मेन ऑफ़ द मैच रवि,डिफेंडर ऑफ़ द मैच मधुरम दोनेरिया को चुना गया। मैच की कमेंट्री नरेंद्र शर्मा ने की। एम्पायरिंग मानवेन्द्र चौहान ने की। स्कोरिंग भुवनेश चौधरी ने की।
इस अवसर पर अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिकरवार,कौशल दीप,चतुर्भुज तिवारी , सुशांत गोविल, कपिल पोरस, तरूण सिंह आदि मौजूद रहे।


