बज़्म ए मैकश द्वारा ऑल इंडिया नातिया और मनक़बती मुशायरा आयोजित

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : उर्स मुबारक सूफी संत हज़रत सय्यद मोहम्मद अली शाह कादरी नियाज़ी मैकश अकबराबादी  (रज़ि) के मौक़े पर खानकाह आलिया का़दरिया नियाज़िया मेवा कटरा आगरा पर 30 मार्च 2026 को नातिया और मनक़बती मुशायरे का बज़्म ए मैकश द्वारा आयोजित किया गया। अध्यक्षता सज्जादा नशीन हज़रत सय्यद अजमल अली शाह साहब क़ादरी नियाज़ी ने की।आगरा शहर और दुसरे शहरों के शायरों ने शिरकत की मुशायरे का संचालन शाहिद नदीम ने किया । 

शायरों में मुख्य रूप से सय्यद सिब्ते हसन नक़वी,सय्यद रिज़वान अहमद नियाज़ी क़रार अकबराबादी,दिलकश जालौनवी, सुहैल लखनवी,चाँद अकबराबादी,दाऊद अकबराबादी,हसन इक़बाल,अनवर आमान,माहिर अकबराबादी,सईद अकबराबादी,अंजुम अकबराबादी,फैजान वारसी असर इलाहाबादी,दाग़ अकबराबादी,हातिफ औरंगाबादी आदि ने कलाम पेश किये।

कार्यक्रम की शुरुआत दिलकश जालौनवी ने क़ुरान की तिलावत(पाठ) से की. हम्द और नात शरीफ दानिश नियाज़ी,ताबिश नियाज़ी,शारिक़ नियाज़ी ने पढ़कर नूरानी महफ़िल का आग़ाज़ किया। आख़िर में सज्जादानशीन हज़रत सय्यद अजमल अली शाह क़ादरी नियाज़ी ने दुआ की। सय्यद फ़ैज़ अली शाह ने सबका शुक्रिया अदा किया।

रिपोर्ट : असलम सलीमी