सेवा भारती ब्रज प्रदेश छावनी महानगर द्वारा कन्याओं के पैर पूज व चुनरी पहनाकर किया मस्तक तिलक,भोजन कराकर दिए उपहार,मात्रशक्ति व सामाजिक एकता का दिया संदेश
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। जल से चरण पखारकर पैर पूजे। फिर चुनरी पहनाकर मस्तक तिलक किया। आरती कर भोज कराया और उपहार दिए। समाजिक एकता व समरसता के भाव को बढ़ावा व मात्रशक्ति के सम्मान में आज सेवा भारती ब्रज प्रदेश छावनी महानगर ने विशाल सेवा बस्तियों की बच्चियों का कन्या पूजन का आयोजन किया। देवी स्वरूपा कन्याओं के पैर छूकर आर्शीवाद लिया।
नारायण रिसोर्ट सेवला में आयोजित कार्यक्रम में 3000 से अधिक कन्याओं का पूजन कर भोज कराया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के श्याम किशोर जी, सेवा भारती के विभाग प्रचारक प्रमोद जी,एमलसी डॉ.आकाश अग्रवाल ने कन्या पूजन कर किया।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाजिक एकता का संदेश देते हैं। साथ ही महिलाओं के प्रति सम्मान करना भी सिखाते हैं। कार्यकारिणी के संरक्षक डॉ. राजवीर सिंह, दिनेश बंसल, अध्यक्ष डॉ. पीके मिश्रा, महामंत्री संजय सिंघल ने चरम पखारकर पोछे,चरण पूजन चुनरी पहनाकर मस्तक तिलक किया। भोज कराया और उपहार दिए। कहा कि सभी वर्ग की कन्याओं का एक साथ पूजन करने से समरसता का भाव बढ़ता है। कन्या पूजन से पूर्व प्रातः हवन किया गया। जिसमें समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने आहूति देकर विश्व कल्याण की कामना की। बताया कि हर वर्ष की तरह उद्देश्य कम से कम 2100 कन्याओं के पूजन का था परन्तु तीन हजार से अधिक कन्याओं का पूजन किया गया।
लगभग 15 दिन पहले से ही कार्यक्रम की तैयारियां प्रारम्भ कर दी जाती हैं। इस अवसर पर समाज के वृद्धजनों का भी सम्मान किया गया। संचालन दिनेश अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष डॉ पीके मिश्रा, उपाध्यक्ष महेश त्यागी, महामंत्री संजय सिंघल, संरक्षक राजवीर सिंह, संरक्षक दिनेश बंसल, कोषाध्यक्ष ऋषि गुप्ता, झम्मन, विजय सिंह, हेमसिंह, डॉ. सुरेश चंद सिंघल, डॉ. मंजू सिंघल, डॉ. नीरज पाठक, डॉ. प्रीति मिश्रा, डॉ. मुकेश गोयल आदि उपस्थित थे।


