हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : रिवर कनेक्ट कैंपेन का सालाना सांस्कृतिक जलसा,नृत्य ज्योति कथक केंद्र के कला प्रांगण में संडे शाम नगर के कला प्रेमियों की संगत में संपन्न हुआ।
नृत्य ज्योति कथक केंद्र की डायरेक्टर डॉ ज्योति खंडेलवाल के निर्देशन में बाल कलाकारों ने अदभुत प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। श्री गणेश वंदना, यमुना स्तुति, ओडिसी नृत्य, प्रकृति का स्वागत, दो घंटे चले कार्यक्रम की हाइलाइट रहीं।
रिवर कनेक्ट कैंपेन के बृज खंडेलवाल ने यमुना नदी शुद्धिकरण अभियान की प्रमुख मांगों का उल्लेख करते हुए सरकार से आग्रह किया कि आगरा शहर की जीवन रेखा, जीवनदायिनी मां यमुना की सुधि लेने का वक्त आ गया है। यमुना आरती महंत पंडित जुगल किशोर ने बताया कि पिछले बारह वर्षों में नित्य आरती सेवा के माध्यम से जन जागृति और मां यमुना से भावनात्मक जुड़ाव की मुहिम सफल हुई है। अभियान से जुड़े राहुल नंदवंशी, दीपक राजपूत, चतुर्भुज तिवारी, पद्मिनी अय्यर, विशाल झा, अभिनव श्रोतरीय आदि ने विस्तार से अभियान की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
संगीत प्रेमी डॉ महेश धाकड़, देव प्रकाश शर्मा, रिमझिम वर्मा, संजय, सचिन उपस्थित रहे। डॉ ज्योति खंडेलवाल ने आभार और धन्यवाद ज्ञापन किया।

