अग्रवाल युवा संगठन ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल जी का किया स्वागत-सम्मान

 


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : 14 मार्च, अग्रवाल युवा संगठन (रजि.) द्वारा  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कपिल देव अग्रवाल जी का भव्य स्वागत किया गया। अध्यक्ष राकेश अग्रवाल जी ने समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों और अग्रवाल समाज की  बहन बबली गर्ग के प्रकरण को मंत्री जी के समक्ष प्रमुखता से रखा। मंत्री जी ने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही संगठन के प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी से कराएंगे।

 विशेष आमंत्रण :

संगठन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल जी द्वारा मंत्री जी को संगठन द्वारा विभिन्न समय पर किए जाने वाले सामाजिक कार्यों से अवगत कराते हुए आगामी 23 मार्च को महाराजा अग्रसेन भवन,लोहामंडी पर 'अग्ररत्न लाला लाजपत राय जी' की 116 बी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर जैसे पुनीत कार्य हेतु मंत्री जी को आमंत्रित किया एवं आयोजन का आमंत्रण पत्र सौंपा। अग्रवाल युवा संगठन ने राज्य मंत्री को  समाज की मांगो से भी अवगत कराया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्थापक विनोद अग्रवाल, महामंत्री अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल,संदीप अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, शिवम गर्ग, अमन अग्रवाल ,पारस अग्रवाल, मोहित गुप्ता ,कुणाल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, उमेश अग्रवाल गिट्टी वाले नेताजी, विकास अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, शशांक बंसल, जवाहरलाल अग्रवाल, बबली गर्ग, अरुण अग्रवाल आदि उपस्थित थे।