हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। इंडियन सोसाइटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स (इशरे) के आगरा सब-चैप्टर की नवनिर्वाचित वर्किंग कमेटी का 16वां शपथ ग्रहण समारोह संजय प्लेस स्थित पी.एल.पैलेस होटल में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि एवं इंस्टॉलेशन ऑफिसर, रीजनल डायरेक्टर रवि शंकर ने नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सत्र 2026 के लिए डॉ. कुंवर मौसम ने अध्यक्ष पद की कमान संभाली,जबकि पंकज गुप्ता को प्रेसिडेंट-इलेक्ट चुना गया। इस अवसर पर अन्य पदाधिकारियों को भी विधिवत शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने अतिथियों और सदस्यों का स्वागत करते हुए अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए और विश्वास जताया कि आगरा सब-चैप्टर इस वर्ष चैप्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने किया।
तकनीकी सत्र में ग्रीन बिल्डिंग और पर्यावरण संरक्षण पर आशीष जैन ने जानकारी दी, वहीं ग्रीन होटल की अवधारणा पर जेपी पैलेस के चीफ इंजीनियर कृष्ण रतूड़ी ने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
समारोह के दौरान पूर्व अध्यक्षों और सीडब्ल्यूसी सदस्यों का सम्मान किया गया। नई कार्यकारिणी से उम्मीद जताई गई कि वह इशरे आगरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी और सब-चैप्टर को पूर्ण चैप्टर के रूप में स्थापित करेगी।
कार्यक्रम में दिल्ली चैप्टर के प्रोग्राम चेयर अमित कौशिक, आकृति गुप्ता (डीसीआई दिल्ली चैप्टर), अलिंद माथुर, एस.बी. शर्मा, रॉबिन चौहान,दिनकर सक्सेना,निवेदिता दिनकर, शैलेन्द्र माथुर, अश्वनी शर्मा, रोहित शर्मा, जय कुमार सहित तीन दर्जन से अधिक सदस्य उपस्थित रहे।



