हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। संचेतना संगम मासिक पत्रिका के तत्वावधान में रविवार को राष्ट्रीय वीडियो काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार राज कुमारी चौहान ने की, जबकि मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक (DANICS अधिकारी) एस.जी.एस. सिसौदिया ‘निसार’ रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय कवयित्री डाॅ. शशि तिवारी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। पत्रिका की सह संपादक डाॅ. कविता सिंह प्रभा ने अतिथियों एवं साहित्यकारों का स्वागत किया। संचालन कार्यक्रम प्रभारी डाॅ. यशोधरा यादव ‘यशो’ ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी संपादक चन्द्रिका जोशी ने दिया। कार्यक्रम के संयोजक प्रेम राजावत धिमिश्रीया रहे।
गोष्ठी का विषय ग्रीष्म ऋतु रहा। डाॅ. शशि तिवारी ने विषयानुकूल थीम गीत ‘जिया कैसे राखूँ तुम बिन साँवरिया’ प्रस्तुत किया, वहीं मुख्य अतिथि एस.जी.एस. सिसौदिया ‘निसार’ के गीत ‘मेरे सपनों के आंगन में’ को श्रोताओं ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में डाॅ. राजेंद्र मिलन, अशोक अश्रु विद्यासागर, डाॅ. शशि गोयल, दुर्ग विजय सिंह दीप एवं सुशील सरित की उपस्थिति में देश के विभिन्न शहरों से करीब 30 कवियों ने काव्य पाठ किया।
काव्य पाठ करने वालों में संतोष तोषनीवाल, प्रणव कुमार कुलश्रेष्ठ, संजय गुप्ता, विजय तिवारी, हरीश कुमार भदौरिया, डाॅ. रेखा कक्कड़, डाॅ. सुकेशनी दीक्षित, नीता दानी, डाॅ. रामेंद्र शर्मा ‘रवि’, गायत्री देवी, आभा मेहरा, डाॅ. मंजू स्वाति, शशि तनेजा, डाॅ. रमेश कटारिया ‘पारस’, डाॅ. रामनिवास तिवारी, डाॅ. सुदेश भाटिया विद्यासागर, निशि गंधा, इलियास अहमद खान एवं मृगनयनी पांडेय प्रमुख रहे।
रिपोर्ट : असलम सलीमी

