स्व.गोविंद अग्रवाल जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर हुआ मिल्क रोज वितरण

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा, 8 जून। आगरा मंडल व्यापार संगठन के संस्थापक अध्यक्ष एवं समाजसेवी स्वर्गीय श्री गोविंद अग्रवाल की चतुर्थ पुण्यतिथि पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बेलनगंज स्थित सीताराम मार्केट के सामने मंदिर परिसर में प्याऊ लगाकर ठंडे मीठे मिल्क रोज का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य शाम 5 बजे से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में राहगीरों ने गर्मी से राहत पाई।

संगठन के अध्यक्ष पवन बंसल ने कहा कि स्वर्गीय गोविंद अग्रवाल के सानिध्य में उन्होंने सेवा कार्यों का अनुभव प्राप्त किया। उनकी प्रेरणा से ही संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर तत्पर है।

कार्यवाहक अध्यक्ष गिरीश चंद्र गोयल ने कहा कि स्वर्गीय गोविंद अग्रवाल ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा को समर्पित किया। उन्होंने व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन के माध्यम से संघर्ष करते हुए उनकी आवाज को सदैव बुलंद किया।

महामंत्री त्रिलोक चंद शर्मा ने कहा कि संगठन उनके बताए आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेता है। उनकी चतुर्थ पुण्यतिथि पर सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

स्वर्गीय गोविंद अग्रवाल के छोटे भाई राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि उनकी पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में इस वर्ष भी भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्याऊ लगाकर मीठे ठंडे मिल्क रोज का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संगठन इसी प्रकार जनसेवा के कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर महामंत्री त्रिलोक चंद शर्मा, चरणजीत थापर, राकेश नारंग, प्र.समाजसेवी/ कॉंग्रेस नेता मनोज जैन बोहरा,नीतू अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राजीव गुप्ता,बब्बल नारंग ,राजेश गोयल, सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर राहगीरों को मिल्क रोज वितरित कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।