हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321C2 के गवर्नर इलेक्ट आर.एन. वर्मा ने नेशनल चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष एवं लायंस क्लब आगरा आकाश के चार्टर सदस्य मनीष अग्रवाल से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मनीष अग्रवाल ने श्री वर्मा का माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। वहीं गवर्नर इलेक्ट श्री वर्मा ने उन्हें लायंस पिन भेंट कर सम्मानित किया।
भेंटवार्ता के दौरान मनीष अग्रवाल ने स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित एक स्थायी (परमानेंट) सेवा परियोजना प्रारंभ करने का अनुरोध किया। इस पर श्री वर्मा ने आश्वासन दिया कि वे अपनी टीम के साथ इस विषय पर गंभीरता से विचार करेंगे तथा समाजहित में प्रभावी पहल करने का प्रयास करेंगे।
श्री वर्मा ने कहा कि लायन जितेंद्र चौहान की भी इच्छा है कि अमेरिका से सहयोग प्राप्त कर एक उत्कृष्ट एवं दीर्घकालिक सेवा परियोजना शुरू की जाए,जिससे अधिकाधिक लोगों को लाभ मिल सके।
गौरतलब है कि गवर्नर इलेक्ट आर.एन. वर्मा का कार्यकाल 1 जुलाई से प्रारंभ होने जा रहा है। बैठक में सेवा कार्यों के विस्तार, क्लब की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा सदस्यता वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने लायंस क्लब की सेवा परंपरा को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा कार्यों को पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

