हज़रत शाह अमीर अबुल उला (रह.) के उर्स में महफिल-ए-रंग आयोजित, अमन-चैन की दुआ

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा, 26 जुलाई। हज़रत सैय्यदना शाह अमीर अबुल उला (रह.) के 387वें उर्स के अवसर पर रविवार को दरगाह शरीफ परिसर में परंपरागत रूप से महफिल-ए-रंग एवं चादर तकसीम की रस्म अदा की गई। कार्यक्रम की अगुवाई मौरूसी सज्जादा नशीन एवं मुतवल्ली हज़रत सैय्यद मोहतशिम अली अबुल उलाई ने की।

इस अवसर पर नायब सज्जादगान हज़रत हाजी सैय्यद विरासत अली अबुल उलाई, हज़रत सैय्यद ईशाअत अली अबुल उलाई तथा हज़रत सैय्यद कैफ़ अली अबुल उलाई सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। सज्जादा नशीन के परिवार से सैय्यद इकबाल अली, सैय्यद अरीब अली, सैय्यद आसिम अली, सैय्यद शहाब अली, सैय्यद अज़हर अली, सैय्यद मुकर्रम अली और मोहम्मद नावेद सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए विशेष मेहमानों ने भी शिरकत की।

महफिल में दरबार-ए-सैय्यदना सरकार में देश में अमन, शांति, एकता और भाईचारे की दुआ की गई। उर्स के अवसर पर दरगाह परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी मौजूदगी रही और सभी ने आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। मीडिया प्रभारी मो.आमिल,सह मीडिया प्रभारी मो.साजिद ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

रिपोर्ट : असलम सलीमी