आगरा मंडल व्यापार संगठन ने आगरा कैंट स्टेशन पर स्टेशन उपाधीक्षक से मारपीट की घटना,की निंदा

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। आगरा मंडल व्यापार संगठन की एक बैठक संगठन कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर स्टेशन उपाधीक्षक के साथ कथित तौर पर आरपीएफ कर्मियों द्वारा की गई मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की गई।

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जा रहा है, तो आम नागरिकों के साथ ऐसे अधिकारियों का रवैया कैसा होगा, यह चिंता का विषय है। संगठन ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी आरपीएफ कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

बैठक में गिरीश चंद्र गोयल, त्रिलोकचंद शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, सचिन गर्ग एडवोकेट , रिंकू अग्रवाल, गजेंद्र जैन, निखिल अग्रवाल, श्रीमती नीतू अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, मुकेश वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।