" क्षत्रिय सभा " शाखा जमुनापार की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा, 26 जुलाई। क्षत्रिय सभा जिला आगरा से संबद्ध शाखा जमुनापार की बैठक शनिवार को सौहार्दपूर्ण एवं सर्वसम्मति के वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री कपूरचंद सिकरवार ने की, जबकि संचालन श्री आर.पी. सिंह जादौन ने किया।

बैठक में क्षत्रिय सभा जिला आगरा के जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह की उपस्थिति में शाखा की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्वाचन कराया गया। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया।

निर्वाचन में श्री भरत सिंह सिकरवार को अध्यक्ष, श्री रघुवर सिंह चौहान को कार्यकारी अध्यक्ष, श्री मानवेन्द्र सिंह चौहान को महामंत्री, श्री भूपेन्द्र सिंह राजावत को कोषाध्यक्ष तथा श्री देवेन्द्र सिंह चौहान को युवाध्यक्ष चुना गया।

बैठक में श्री लाखन सिंह चौहान, श्री शीलेन्द्र सिंह चौहान, श्री महेश सिंह तोमर, श्री नरेश सिकरवार, श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, श्री विनोद परमार, श्री गजेन्द्र सिंह परमार, श्री राजेन्द्र सिंह सिकरवार, श्री राजू परमार, श्री अजय कच्छवाह, श्री नागेन्द्र परमार, श्री ठाकुर आर.पी. सिंह, श्री प्रवीण चौहान, श्री राहुल सिकरवार, श्री शिवम सिंह, श्री अनुज प्रताप चौहान, श्री इन्द्रवीर सिंह चौहान, श्री शैलेन्द्र सिंह सिकरवार, श्री मनोज सिंह चौहान एवं श्री बलवन्त सिंह तोमर सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

 इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ.अनिल कुमार सिंह एवं पू.जिला अध्यक्ष आर.पी.सिंह जादौन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के साथ समाज की एकता, गौरव और उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं।