आगरा कैंट स्टेशन पर ताजमहल स्मारक के समक्ष पूजा-अर्चना का आगरा मंडल व्यापार संगठन ने किया विरो

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। आगरा मंडल व्यापार संगठन की मीनाक्षी टावर स्थित कार्यालय पर आयोजित एक आवश्यक बैठक में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर स्थापित ताजमहल के स्मारक (मॉडल) के समक्ष हिंदूवादी वाहिनी द्वारा की गई पूजा-अर्चना का संगठन ने विरोध किया।

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि आगरा कैंट स्टेशन पर ताजमहल के स्मारक की स्थापना का उद्देश्य आगरा की विश्वविख्यात पहचान को बढ़ावा देना है। उनका कहना था कि जो पर्यटक समयाभाव के कारण वास्तविक ताजमहल नहीं देख पाते, वे इस स्मारक के माध्यम से ताजमहल की भव्यता का अनुभव कर सकें, उसके साथ फोटो एवं सेल्फी लेकर आगरा की यादें अपने साथ ले जाएं तथा देश-विदेश में शहर का प्रचार-प्रसार हो।

संगठन ने कहा कि ताजमहल के स्मारक के समक्ष पूजा-अर्चना किए जाने का कोई औचित्य नहीं है। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगरा मंडल व्यापार संगठन एक गैर-राजनीतिक संगठन है, जो सभी धर्मों एवं जातियों के व्यापारियों और उद्योगपतियों को साथ लेकर कार्य करता है। संगठन में सभी सदस्यों को समान सम्मान दिया जाता है तथा किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता।

बैठक में गिरीश चंद्र गोयल, चरणजीत थापर, त्रिलोकचंद शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, श्रीमती नीतू अग्रवाल, दुर्ग विजय सिंह 'भैया', रमाशंकर शर्मा (एडवोकेट), प्रकाश अग्रवाल, चरणजीत टिम्मा, संजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राजीव गुप्ता, डी.के. जैन, सलीम जब्बार, मुन्नालाल गुप्ता, मुकेश वर्मा, राजकुमार शर्मा, नितिन अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, सचिन गर्ग (एडवोकेट), राजेश अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, श्याम जरारी, अरुण गोयल, रामप्रकाश अग्रवाल सहित संगठन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।