34 आईएएस अधिकारियों के तबादले,14 जिलों के DM बदले

आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष भी बदलीं, कई CDO को मिली नई जिम्मेदारी

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 34 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें 14 जिलों के जिलाधिकारी (DM) भी शामिल हैं। इसके साथ ही कई मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष का भी स्थानांतरण किया गया है।

तबादले के तहत हरदोई, अमेठी, कुशीनगर, कानपुर नगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस, हमीरपुर, एटा और मुरादाबाद के जिलाधिकारी बदले गए हैं।

सूची के अनुसार अनुनय झा को मुरादाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि राहुल पांडेय को हरदोई का DM बनाया गया है। संजय चौहान को कुशीनगर और महेंद्र सिंह तंवर को कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में आलोक कुमार को पीलीभीत, ज्ञानेंद्र सिंह को बलिया, शशांक चौधरी को अमेठी और दिव्यांशु पटेल को बागपत का जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रभास कुमार को महोबा, उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर, सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस और अशोक कुमार को हमीरपुर का DM बनाया गया है।

इसके अलावा जितेंद्र प्रताप सिंह, जो कानपुर नगर के जिलाधिकारी थे, को निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद बनाया गया है। वहीं जसजीत कौर, जो बिजनौर की जिलाधिकारी थीं, को उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

आगरा विकास प्राधिकरण में भी बदलाव किया गया है। सूची के अनुसार यहां उपाध्यक्ष के पद पर भी नई तैनाती की गई है। इसके साथ ही कई अधिकारियों को CDO और विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।सरकार के इस फेरबदल में मैनपुरी,मिर्जापुर समेत अन्य जिलों के विकास कार्यों से जुड़े पदों पर भी बदलाव किए गए हैं।

रिपोर्ट : मनमोहन जी